फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उन्नाव कांड: माखी थाने पहुंची सीबीआई ने दरोगा को कमरे से किया बाहर, एक घंटे इस मुकदमे में की पूछताछ

Tue, 06 Aug 2019 05:24 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
1 of 6
उन्नाव कांड में जांच करने पहुंची सीबीआई की टीम - फोटो : अमर उजाला
उन्नाव में लगातार तीसरे दिन सोमवार को और मंगलवार को भी सीबीआई की दो टीमों ने शहर और पीड़िता के गांव समेत माखी थाने में जांच की। सीबीआई ने फरवरी 2018 में दुष्कर्म पीड़िता उसकी मां और चाचा पर दर्ज कराए गए मुकदमे की बिंदुवार जानकारी ली। यह मुकदमा दुष्कर्म मामले की सहआरोपी के पति ने दर्ज कराया था। आरोप था कि नाबालिग साबित करने के लिए पीड़िता व उसके परिजनों ने फर्जी टीसी का सहारा लिया है।

 
विज्ञापन

2 of 6
उन्नाव कांड में सीबीआई ने खंगाले पुराने मुकदमे
पुलिस थाने में करीब एक घंटे प्रपत्रों को खंगालने के बाद सीबीआई टीम लौट गई। सोमवार दोपहर करीब 11 बजे सीबीआई की दो सदस्यीय टीम अपने वाहन से पीड़िता के घर पहुंची। सीबीआई की गाड़ी रुकते ही गली से गुजर रहे लोगों ने अपना रास्ता बदल लिया। वाहन से उतरे सीबीआई के सीओ आरआर त्रिपाठी पहले पीड़िता के घर पर कुछ देर रुके, फिर विधायक आवास के दो चक्कर लगा घर के बाहर लगे कैमरों पर गंभीरता से नजरें टिकाई।

 
विज्ञापन

3 of 6
उन्नाव कांड दुष्कर्म पीड़िता (फाइल फोटो)
करीब 20 मिनट रुकने के बाद टीम माखी थाने पहुंची। यहां दुष्कर्म पीड़िता उसकी मां और चाचा पर दर्ज कराए गए मुकदमे की प्रतिलिपि मंगाई। पुलिस से मुकदमे की जानकारी ली तो दरोगा ने मुकदमे में चार्जशीट लगाने की बात कही। सीबीआई ने सुनवाई की तारीख पूछी और दरोगा को बाहर जाने को कहा।

 

4 of 6
उन्नाव पहुंची सीबीआई की टीम ने पीड़िता और आरोपी दोनों के यहां जांच की
चर्चा है कि करीब एक घंटे सीबीआई ने इसी मुकदमे में बंद कमरे में बैठकर आपस में बात की और मुकदमे की प्रतिलिपि साथ लेकर लौट गई। इससे पहले दूसरी तीन सदस्यीय सीबीआई टीम शहर में कचहरी स्थित एक वकील के बस्ते पर पहुंची और दुष्कर्म से संबंधित मुकदमे में कई बिंदुओं पर जानकारी ली। यह टीम एसपी कार्यालय व जिला पंचायत गेट पर भी काफी देर तक घूमती रही।

 
विज्ञापन

5 of 6
दुष्कर्म पीड़िता का चाचा और आरोपी कुलदीप सेंगर
यह था मामला  
23 फरवरी 2018 को किशोरी से दुष्कर्म मामले में सह आरोपी शशि सिंह के पति हरपाल सिंह ने माखी पुलिस को एक तहरीर दी। आरोप लगाया कि पीड़ित किशोरी उसकी मां और चाचा ने 3 जून 2017 के दर्ज मुकदमे में लाभ पाने और खुद को नाबालिग करार देने के लिए एक फर्जी टीसी लगाकर तीन लोगों को फंसा दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पीड़िता व उसके परिजनों पर मुकदमा दर्ज कर लिया। 13 जून 2018 को पुलिस ने मुकदमे में चार्जशीट लगा कोर्ट भेज दी। 12 जुलाई को कोर्ट ने मामले को संज्ञान लिया तो वकील पक्ष द्वारा दी गई दलील पर सुनवाई की तारीख 8 अगस्त कर दी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
चाचा ने भी विधायक कुलदीप पर दर्ज कराया था मुकदमा
चाचा ने विधायक पर भी दर्ज कराई थी फर्जी टीसी देने की रिपोर्ट
19 मई 2018 को दुष्कर्म पीड़िता के चाचा ने भी विधायक कुलदीप सेंगर और स्कूल के प्रधानाचार्य और प्रबंधक पर मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप है कि विधायक ने प्रबंधक और प्रधानाचार्य के साथ मिलकर पीड़िता (भतीजी) की फर्जी टीसी बनाकर पुलिस को देकर गुमराह किया। चाचा की तहरीर पर पुलिस ने विधायक समेत अन्य पर मुकदमा तो दर्ज किया पर अब तक चार्जशीट नहीं लगाई। सूत्रों के मुताबिक सीबीआई ने इन दोनों मुकदमों पर पुलिस की कार्रवाई का भी भी ब्योरा जांचा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें