रायबरेली में दुष्कर्म पीड़िता की कार को टक्कर मारने वाले ट्रक चालक और क्लीनर की आज सीबीआई कोर्ट में पेशी है। ऐसे में सीबीआई की टीम ट्रक का बांदा कनेक्शन ढूंढ रही है। जिस ट्रक से दुष्कर्म पीड़िता की कार को टक्कर मारी गई, उसमें मौरंग लाद कर लाई गई थी।
विज्ञापन
2 of 6
उन्नाव कांड: ट्रक की टक्कर के बाद कार के परखच्चे उड़ गए
- फोटो : अमर उजाला
कार हादसे की जांच करने के लिए सीबीआई की टीम गुरुवार सुबह ही रायबरेली के गुरुबख्शगंज थाने पहुंची। ट्रक हादसे के विवेचक से पूछताछ और कुछ अहम दस्तावेज लेने के बाद टीम बांदा रवाना हो गई। जिस ट्रक से दुष्कर्म पीड़िता की कार को टक्कर मारी गई वो ट्रक बांदा से आया था। उसमें मौरंग लाद कर लाई गई थी।
विज्ञापन
3 of 6
ट्रक और कार में टक्कर
- फोटो : अमर उजाला
सीबीआई यह जानने की कोशिश कर रही है कि कहीं इस ट्रक एक्सीडेंट की घटना का कोई बांदा से कनेक्शन तो नहीं है। सुबह-सुबह सीबीआई के गुरुबख्शगंज थाने पहुंचने से हड़कंप मच गया। पुलिस सूत्रों की मानें तो सीबीआई ने विवेचक से जानकारी ली कि ट्रक चालक आशीष पाल और क्लीनर मोहन श्रीवास मौरंग कहां से लाए थे।
4 of 6
ट्रक से टक्कर के बाद कार के परख्च्चे उड़ गए थे
- फोटो : अमर उजाला
माना जा रहा है कि सीबीआई इस बात पर फोकस कर रही है कि कहीं घटना की साजिश बांदा में तो नहीं रची गई। दुष्कर्म पीड़िता की कार में टक्कर मारने वाले ट्रक के ड्राइवर और क्लीनर शुक्रवार दोपहर को सीबीआई की स्पेशल कोर्ट में पेश किए जाएंगे।
विज्ञापन
5 of 6
ट्रक से भिड़ने के बाद उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता की कार
- फोटो : अमर उजाला
सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले को निपटाने के लिए सीबीआई को सात दिन का समय दिया है, जिसके बाद सीबीआई की टीमें लगातार इस मामले की छानबीन में जुटी हुई हैं। इसी के साथ सीबीआई की एक टीम ने दुष्कर्म पीड़िता व उसके परिवार की सुरक्षा में तैनात रहे माखी थाना व पुलिस लाइन से कई पुलिस कर्मियों को पूछताछ के लिए शुक्रवार दोपहर को लखनऊ बुलाया है।
बताया गया कि कड़ी सुरक्षा में पुलिस ट्रक ड्राइवर आशीष पाल व क्लीनर मोहन श्रीवास को रायबरेली से लखनऊ सीबीआई कोर्ट ले गई है। इसके साथ ही सीबीआई और फॉरेंसिक टीम घटना स्थल पर सीन रिक्रिएशन करने भी पहुंचेगी। इस दौरान ट्रक और स्विफ्ट कार के बीच हुई टक्कर का डेमो कराकर भी देखा जाएगा।