रायबरेली के गुरुबख्शगंज में रविवार को हुए रहस्यमय सड़क हादसे की जांच कर रही सीबीआई की दो टीमें शनिवार को उन्नाव के माखी पहुंची। टीमाें ने पहले माखी थाने, फिर पीड़िता के गांव में उसके घर पहुंच जांच की। टीम ने पीड़िता के परिवार की सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मियों व सीआरपीएफ जवानों से भी बात की। एक टीम ने हादसे में घायल हुए पीड़िता के वकील के परिजनों व पड़ोसियों से भी पूछताछ की।
विज्ञापन
2 of 6
सीबीआई की टीम ने माखी थाने पहुंच की जांच
- फोटो : अमर उजाला
करीब तीन घंटे तक चली इस जांच के बाद दोनों टीमें वापस लौट गईं। शनिवार दोपहर करीब एक बजे करीब सीबीआई के सीओ आरआर त्रिपाठी, तीन सदस्यीय टीम के साथ माखी थाने पहुंचे। सीबीआई की कार देख माखी पुलिस हरकत में आ गई। प्रभारी निरीक्षक नारद मुनि के साथ टीम उनके कार्यालय में पहुंची और करीब 50 मिनट तक पूर्व की घटना से जुड़े दस्तावेजों को खंगाला।
विज्ञापन
3 of 6
दुष्कर्म पीड़िता के गांव पहुंची सीबीआई की टीम
- फोटो : अमर उजाला
टीम ने विधायक कुलदीप सेंगर उनके भाई अतुल सेंगर व पीड़िता के चाचा पर दर्ज मुकदमों का ब्योरा लिया। करीब 1:55 बजे टीम पीड़िता के घर पहुंची। घर पर ताला लगा देख टीम ने घर के बाहर तैनात सुरक्षा कर्मियों से उनकी कब से तैनाती है यह भी पूछा। घर पर कोई आता जाता तो नहीं है इसके बारे में भी पूछा। सुरक्षा कर्मियों ने किसी के न आने की बात कही। इसके बाद सीबीआई के अधिकारी रायबरेली हादसे में घायल हुए पीड़िता के वकील महेंद्र सिंह के घर पहुंचे।
4 of 6
उन्नाव पहुंची सीबीआई की टीम ने पीड़िता और आरोपी दोनों के यहां जांच की
- फोटो : अमर उजाला
घर पर महेंद्र के भाई पिंकू से पूछा कि 28 जुलाई को वकील महेंद्र कब और कहां के लिए निकले। भाई ने बताया कि महेंद्र सुबह करीब 9 बजे अपनी कार से रायबरेली जाने की बात कहकर निकले थे। टीम ने घायल वकील के पिता मान सिंह से भी घटना के संबंध में जानकारी ली। यहां से टीम फिर थाने पहुंची और कुछ देर रुकने के बाद लौट गई।
विज्ञापन
5 of 6
सीबीआई टीम के अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
सीबीआई की पांच सदस्यीय दूसरी टीम भी पहुंची गांव
पहली टीम के निकलने के कुछ देर बाद ही सीबीआई की पांच सदस्यीय दूसरी टीम पीड़िता के घर पहुंची। घर में ताला लगा होने पर आसपास की गलियों में भ्रमण किया। गांव के कुछ लोगों से भी बात भी की। हालांकि गांव के लोगों ने कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया। आधा घंटा गांव में रुकने के बाद टीम लौट गई।
रायबरेली में दर्ज मुकदमे में नामजद लोगों पर निगाह
सूत्रों के मुताबिक पीड़िता के गांव से निकली सीबीआई की दूसरी टीम रऊ चौराहे पर पहुंची। यहां पहले से टीम के साथ खड़े सीओ आरआर त्रिपाठी से कुछ बात हुई और दोनों टीमें शहर आ गईं। उन्नाव के कब्बाखेड़ा स्थित विधायक कुलदीप सेंगर के आवास से कुछ पहले सीबीआई टीम के वाहन रुके। वाहनों से उतरे टीम के सदस्य विधायक आवास के बाहर कुछ देर रुके। इसके बाद जेल रोड स्थित विधायक के दूसरे मकान के बाहर पहुंचे। यहां भी कुछ देर मकान के बाहर रुकने के बाद टीम लौट गई। चर्चा है कि सीबीआई टीम दुष्कर्म पीड़िता के चाचा की ओर से रायबरेली में दर्ज कराई रिपोर्ट में नामजद आरोपियों की तलाश कर रही है।