3600 कराेड़ से भी अधिक रुपयाें के गबन के मामले में विक्रम काेठारी पर सीबीअाई अाैर ईडी का शिकंजा समय के साथ कसता जा रहा है। काेठारी के घर, बैंक खाताें, कंपनियाें सहित हर ठिकाने पर सीबीअाई नजर बनाए हुए है।
विज्ञापन
2 of 4
पूरे दिन खुलते बंद हाेते रहे बंगले के दरवाजे
सीबीआई की एक टीम मंगलवार दाेपहर 11:30 बजे विक्रम कोठारी की पत्नी साधना कोठारी को भूरे रंग की कार में बैठाकर ले गई है। सूत्राें की मानें ताे टीम उनको लेकर बैंक गई है। जहां पर उनकी कंपनी तथा व्यक्तिगत खातों की जांच की जाएगी। साथ ही कई लॉकर्स की जांच हो सकती है।
विज्ञापन
3 of 4
विक्रम काेठारी के अाॅफिस पहुंची टीम
विक्रम कोठारी की पत्नी साधना कोठारी को शहर के कई बैंक में अपने साथ लेकर गई सीबीआई की टीम कुछ देर बाद वापस काेठारी के बंगले पर लौट आई है। इस दौरान वह कोटक महिंद्रा बैंक गई। विक्रम कोठारी पर सीबीआई और ईडी की कार्रवाई के मामले टीम विक्रम कोठारी की पत्नी साधना कोठारी और बेटी को लेकर कोटक महिंद्रा बैंक पहुंची।
यहां पर खातों और लॉकर की पड़ताल के बाद टीम दोनों को लेकर बैंक ऑफ बरोदा गयी है। कुछ देर बाद टीम विक्रम कोठारी को लेकर भी कंसोर्टियम में शामिल बैंकों तक ले कर जाएगी। सीबीआई और प्रर्वतन निदेशालय (ईडी) की संयुक्त टीम ने आज भी विक्रम कोठारी आवास, तिलकनगर पर छापा मारा और दस्तावेज खंगाले हैं।