फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महोबा: क्रशर व्यापारी को गोली मारने का मामला, एडीजी के आने के बाद हरकत में आई पुलिस, छह दिन बाद कार्रवाई

Sun, 13 Sep 2020 11:19 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
विज्ञापन
1 of 6
क्रशर व्यापारी को गोली मारने का मामला - फोटो : अमर उजाला
महोबा जिले के कबरई में क्रशर व्यापारी इंद्रकांत त्रिपाठी को गोली मारने के मामले में छह दिन बाद पुलिस हरकत में आयी। मामले में नामजद आरोपियों को पकड़ने के लिए उनके घरों में दबिश दी। हालांकि अभियुक्तों के घरों में ताले लटके  मिले।
विज्ञापन

2 of 6
क्रशर व्यापारी के घर पहुंचे डीएम - फोटो : अमर उजाला
वहीं कस्बे में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए तीन ट्रक पीएसी बुला ली गई है। एक दिन पहले एडीजी प्रेमप्रकाश ने घटनास्थल पर जाकर जांच पड़ताल की थी।
विज्ञापन

3 of 6
व्यापारी के घर के बाहर पुलिस व पीएसी तैनात - फोटो : अमर उजाला
सीओ सदर राज कुमार पांडेय के नेेतृत्व में गठित की गई टीम ने कस्बा कबरई के जवाहर नगर निवासी नामजद अभियुक्त विस्फोटक डीलर सुरेश सोनी के घर पर छापा मारा लेकिन घर पर ताला लगा मिला।

 

4 of 6
मृतक की पत्नी को चेक देते क्रशर कारोबारी - फोटो : अमर उजाला
पड़ोसियों ने बताया कि परिवार समेत घर पर ताला लगाकर सभी लोग कहीं चले गए। कोतवाली चरखारी विपिन त्रिवेदी के नेेतृत्व में गठित की गई दूसरी टीम ने मटौंध जनपद बांदा निवासी अजय इंटरप्राइजेज कंपनी के संचालक ब्रह्मदत्त के घर छापा मारा। लेकिन वो भी नहीं मिले।




 
विज्ञापन

5 of 6
व्यापारी की पत्नी व बच्चों से पूछताछ करते डीएम - फोटो : अमर उजाला
मालूम हो कि पूर्व एसपी पर रिश्वत मांगने का आरोप लगाकर वीडियो वायरल करने वाले इंद्रकांत को बांदा से लौटते समय अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी थी। उनका इलाज कानपुर स्थित रीजेंसी अस्पताल में चल रहा था। इलाज के दौरान व्यापारी ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
व्यापारी के घर पर तैनात पुलिस - फोटो : अमर उजाला
पुलिस अफसरों पर कार्रवाई न होने से व्यापारियों में रोष
नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए जहां टीमें अभियुक्तों के घर पर दबिश दे रहीं है। वहीं तत्कालीन थानाध्यक्ष कबरई देवेंद्र शुक्ला और थाना खन्ना के तत्कालीन इंस्पेक्टर राकेश कुमार सरोज के पुलिस लाइन में संबद्घ होने के बाद भी इनकी गिरफ्तारी की कार्रवाई नहीं हुई है। इससे क्रशर कारोबारियों में रोष है। क्रशर व्यापारियों का कहना है कि पुलिस नामजद पुलिस अफसरों को बचा रही है। वहीं क्रशर यूनियन की बैठक रविवार को हुई। इसके बाद यूनियन के संरक्षक रामकिशोर सिंह ने व्यापारी के आवास जाकर परिजनों से मुलाकात की। 51 हजार रुपये की सहायता प्रदान की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें