फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असम की मॉडल से दुष्कर्म का मामला: युवती को पीट फाड़े कपड़े, टेंपो चालक भिड़ा तब भागे रईसजादे

Tue, 17 Mar 2020 10:41 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
असम के गुवाहाटी की मॉडल ने जिन रसूखदारों पर दुष्कर्म, छेड़खानी और साजिश में शामिल होने का मुकदमा दर्ज कराया है, उन्होंने बर्बरता में कोई कसर नहीं छोड़ी। युवती के सरेराह कपड़े फाड़े, घसीटकर दोबारा बंगले के अंदर ले जाने का प्रयास किया। हालांकि इस बीच क्षेत्र में ही रहने वाला एक टेंपो चालक आरोपियों से भिड़ गया।

 
विज्ञापन

2 of 5
मौके पर जांच करते पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
जिससे भीड़ इकट्ठा हुई तो आरोपी भाग निकले। इसके बाद पुलिस को बुलाया गया। पुलिस की पूछताछ में इलाकाई लोगों और बंगले में रहने वाले कर्मचारियों ने बताया कि रात करीब साढ़े आठ बजे चीखने चिल्लाने की आवाज आ रही थी। उसके बाद अचानक 10 बजे के करीब युवती भागकर बाहर आ गई।

 
विज्ञापन

3 of 5
मौके से मिली आपत्तिजनक सामग्री - फोटो : अमर उजाला
तभी अंदर से कुछ लोग निकले और युवती को घसीटकर ले जाने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने युवती को पीटा भी। लोगों ने बताया कि पुलिस को सूचना देने के पहले बंगला मालिक आरोपी समीर अग्रवाल के परिवारीजनों को जानकारी दी गई थी। उनकी पत्नी मौके पर पहुंची थी। उन्होंने युवती से बातचीत भी की थी। उस वक्त पीड़िता बेहद डरी सहमी थी तो उन्होंने उसे नींबू पानी भी पिलाया था। 

 

4 of 5
मौके से मिली आपत्तिजनक सामग्री - फोटो : अमर उजाला
वकील से की जा रही पूछताछ
ग्वालटोली इंस्पेक्टर विजय शंकर पांडेय ने बताया कि बंगले के बाहर से अमित अग्रवाल की हुंडई क्रेटा और उसके वकील दोस्त इकबाल की ईको स्पोर्ट्स कार मिली है। पुलिस ने इकबाल को हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ जारी है। पुलिस ने उसे आरोपी नहीं बनाया है पर, डीआईजी का कहना है कि इकबाल के वहां पर मौजूद होने से कई सवाल खड़े हो रहे हैं। अगर उसकी भूमिका मिली तो आरोपी बनाया जाएगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इसी जगह असम की मॉडल से हुआ दुष्कर्म - फोटो : अमर उजाला
एक बड़े कपड़ा कारोबारी का भी नाम
शहर का एक बड़ा कपड़ा कारोबारी अमित का दोस्त है। वह पूर्वांचल के बड़े बदमाश का साथी भी रहा है। शहर में उसके कपड़े के कई शोरूम हैं। कहा जा रहा वह भी मौके पर मौजूद था। पुलिस उसके बारे में और जानकारी जुटा रही है। वहीं एक अन्य कपड़ा कारोबारी विकास को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है। उसे घटना स्थल के पास से ही पकड़ा था। उसकी भी भूमिका जांची जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें