फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उन्नाव सामूहिक दुष्कर्म-हत्या: गम और गुस्सा! छात्रा के शव का अंतिम संस्कार, बाबा-दादी की कब्र के पास दफनाया

Sun, 26 Feb 2023 12:02 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
1 of 10
उन्नाव दुष्कर्म और हत्या का मामला - फोटो : अमर उजाला
उन्नाव जिले के परियर इलाके में सामूहिक दुष्कर्म के बाद अनुसूचित जाति की किशोरी की हत्या की घटना में शुक्रवार देर रात पिता दुबई से घर पहुंचा। बेटी का शव और पत्नी और बच्चों की हालत देख वह बिलख पड़ा। आरोपियों की गिरफ्तारी न होने तक शव का अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया।

इससे पुलिस के हाथपांव फूल गए। रात में ही परिजनों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन बात नहीं बनी। शनिवार सुबह एएसपी, एसडीएम व अन्य अधिकारी पहुंचे और मृतका के पिता, चाचा और भाई से अकेले में बात की। अधिकारियों ने हत्यारोपी के हिरासत में होने का प्रमाण दिखा, कड़ी सजा दिलाने का आश्वासन दिया।

इसके बाद परिजन शांत हुए और दोपहर बाद शव का खेत में अंतिम संस्कार किया। सफीपुर कोतवाली के एक गांव निवासी 15 वर्षीय कक्षा नौ की छात्रा का बुधवार रात दो बजे घर से करीब सात सौ मीटर शराब ठेके के पास क्षत विक्षत शव मिला था।
विज्ञापन

2 of 10
उन्नाव दुष्कर्म और हत्या का मामला - फोटो : अमर उजाला
गांव में शव मिलने के बाद भी ग्राम प्रधान व अन्य ग्रामीणों को सूचना या शिनाख्त कराए बिना ही पुलिस द्वारा रात में ही अज्ञात में शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवाने से गुरुवार को सुबह जनाक्रोश फैल गया। परिजनों ने पुलिस की कायशैली पर भी सवाल उठाए। गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया।
विज्ञापन

3 of 10
उन्नाव दुष्कर्म और हत्या का मामला - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद, पिता के दुबई से लौटने के इंतजार में शव का अंतिम संस्कार नहीं किया। शुक्रवार रात पिता लौटे तो बेटी का शव देख बिलख पड़ा और हत्यारों की गिरफ्तारी न होने तक अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया। सीओ ऋषिकांत शुक्ला ने जल्द घटना का खुलासा करने का आश्वासन दिया लेकिन वह नहीं माना।

4 of 10
उन्नाव दुष्कर्म और हत्या का मामला - फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार सुबह एएसपी शशि शेखर, एसडीएम नूपुर गोयल, तहसीलदार विराग करवरिया और तीन थानों का फोर्स पहुंचा। एएसपी और एसडीएम ने मृतका के पिता, चाचा और भाई पुलिस चौकी में दो घंटे तक समझाया। उन्होंने ने एक हत्यारोपी की गिरफ्तारी का प्रमाण भी दिखाया।
विज्ञापन

5 of 10
उन्नाव दुष्कर्म और हत्या का मामला - फोटो : अमर उजाला
इस पर वह अंतिम संस्कार के लिए माने। दोपहर दो बजे घर से एक किमी दूर पैतृक खेत में मृतका की दादी और बाबा की कब्र (समाधि स्थल) के पास ही बेटी के शव को दफनया। एएसपी शशि शेखर ने बताया कि घटना का जल्द ही खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन

6 of 10
उन्नाव दुष्कर्म और हत्या का मामला - फोटो : अमर उजाला
बेटी के शव को दफन करते बिलख पड़ा पिता
खेत में जिस स्थान पर पहले मृतका के बाबा और दादी का अंतिम संस्कार किया गया था वहीं पास में उनकी पौत्री के शव का भी अंतिम संस्कार किया गया। बेटी का शव दफन करते  पिता कांप गया। बोला जहां पहले मुझे जाना था हत्यारों ने मेरी को बेटी को पहुंचा दिया।
विज्ञापन

7 of 10
उन्नाव दुष्कर्म और हत्या का मामला - फोटो : अमर उजाला
अब किसके लिए बनाए पापड़
बेटी का शव दफन होने के दौरान मां अचानक बिलख पड़ी। बोली अब होली में किसके लिए पापड़ बनाऊंगी। कौन कहेगा मां पापड़ बहुत पसंद है होली में बनाना। घटना वाले दिन किशोरी ने मां से पापड़ साथ बनावाने की बात कही थी, क्योंकि उसे बहुत पसंद थे।

8 of 10
उन्नाव दुष्कर्म और हत्या का मामला - फोटो : अमर उजाला
लाडली को अधिकारी बनाना चाहते थे माता पिता
इकलौती बेटी सभी की दुलारी थी। पढ़ाई में तेज होने से माता पिता और भाई उसे अधिकारी बनाना चाहते थे। लेकिन उन्हें क्या पता था जिसे वह इतने नाजों से पाल रहे हैं उसे हत्यारोपी जिंदगी के सफर से बीच में ही हमेशा के लिए जुदा कर देंगे।

9 of 10
उन्नाव दुष्कर्म और हत्या का मामला - फोटो : अमर उजाला
पुलिस पर पत्रकारों से अभद्रता का आरोप
घटना का कवरेज कर रहे पत्रकारों ने फतेहपुर थानाध्यक्ष पर अभद्रता का आरोप लगाया। साथ ही एएसपी से इसकी लिखित शिकायत की। कहा कि उन्होंने बिना किसी कारण पत्रकारों को कवरेज करने से रोका है। एएसपी ने जांच कर कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन

10 of 10
उन्नाव दुष्कर्म और हत्या का मामला - फोटो : अमर उजाला
तीन को पुलिस ने उठाया, एक की दिखा रही गिरफ्तारी
घटना के खुलासे के लिए पुलिस ने वैसे तो तीन युवकों को उठाया है। लेकिन पुलिस अभी उनमें से एक के आरोपी होने की बात कह रही है। जांच के बाद अन्य आरोपियों की बात कही जा रही है। पुलिस जल्द घटना के खुलासे के की बात कह रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें