फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी को दी खौफनाक मौत: हत्यारोपी पति का कबूलनामा-धोखेबाज पत्नी को भी मारना चाहता था, बच्चों को देख तरस आ गया

Mon, 02 Nov 2026 11:52 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

साढ़ में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। युवक अपनी प्रेमिका के साथ उसके कमरे में था। प्रेमी को महिला के पति, देवर और ससुर ने पीटकर मार डाला।
विज्ञापन
1 of 7
प्रेमी की पीटकर हत्या का मामला - फोटो : अमर उजाला
साढ़ के गंभीरपुर गांव में शनिवार रात महिला से मिलने पहुंचे प्रेमी की हत्या के मामले में पुलिस ने रमा, उसके पति विकास और सास बबली को कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया। सोमवार को जेल भेजने से पहले हत्यारोपी पति विकास अवस्थी ने पुलिस के सामने अपना कबूलनामा दिया। बोला, वह धोखेबाज पत्नी को भी मारना चाहता था लेकिन दो मासूम बच्चों पर तरस आ गया। रमा और उसकी सास बबली को पुलिस ने वारदात के बाद ही गिरफ्तार कर लिया था। मामले में महिला का देवर मोहित व ससुर कालिका प्रसाद फरार हैं।

पुलिस की पूछताछ में मुख्य हत्यारोपी विकास अवस्थी ने बताया कि शनिवार रात पत्नी रमा उर्फ सुमन को उसके प्रेमी अतुल उर्फ गोपाल तिवारी (28) से फोन पर बात करते सुन लिया था। उसने सोने का नाटक किया। अतुल के घर में आने के करीब 20 मिनट तक कमरे के बाहर कान लगाकर पत्नी व उसके प्रेमी अतुल की बातचीत सुनने का प्रयास किया। दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में समझकर दरवाजा खुलवाकर अतुल को पकड़ा और मुंह बांध पीटकर हत्या कर दी।

 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
प्रेमी अतुल की हत्या के बाद परिजनों को समझाते पुलिस अधिकारी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
प्रभारी निरीक्षक केके मिश्रा ने बताया कि अतुल के पिता विजय प्रकाश की तहरीर पर रमा, उसके पति विकास, ससुर कालिका प्रसाद, सास बबली व देवर मोहित के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई है। सोमवार सुबह विकास को भी गिरफ्तार किया गया। दोपहर बाद रमा, बबली और विकास को माती कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेजा गया।

 
विज्ञापन

3 of 7
अतुल की हत्या के बाद विलाप करते परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अतुल के पैंट की जेब में मिली मूंगे की अंगूठी
पोस्टमार्टम के दौरान मृतक अतुल की पैंट की तलाशी ली गई तो बांई जेब में मूंगा जड़ी नई अंगूठी मिली। सूत्रों के मुताबिक अंगूठी की बनावट से उसके महिला या पुरुष के होने की पुष्टि नहीं हो सकी। पुलिस ने अंगूठी को साक्ष्य के तौर पर कब्जे में लिया है।

 

4 of 7
इसी घर में हुई थी हत्या - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शव देख छोटा भाई हो गया बेसुध
पोस्टमार्टम के बाद रविवार को अतुल का शव गांव पहुंचा। देर रात मथुरा से पेपर देकर उसका छोटा भाई शिवम भी घर लौट आया। भाई का शव देखते ही शिवम बिलख पड़ा। वह कई बार बेसुध हो गया। सोमवार दोपहर ड्योढ़ी घाट पर पुलिस की मौजूदगी में शव का अंतिम संस्कार किया गया। शिवम ने मुखाग्नि दी।

 
विज्ञापन

5 of 7
आरोपी सास बबली की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हत्यारोपी विकास को देख भड़के ग्रामीण
अंतिम संस्कार के बाद ग्रामीण पिकअप से लौट रहे थे। साढ़ थाने के सामने पुलिस की गाड़ी में मुख्य आरोपी विकास अवस्थी को बैठा देख ग्रामीण भड़क गए। कुछ ग्रामीण पिकअप से उतरकर पुलिस की गाड़ी की ओर दौड़े। पुलिसकर्मियों ने गाड़ी की रफ्तार बढ़ा दी तो ग्रामीणों ने दौड़कर पीछा करने की कोशिश की। हालांकि, पुलिस आरोपी को भीतरगांव की तरफ लेकर निकल गई।

 
विज्ञापन

6 of 7
आरोपी प्रेमिका सुमन की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
घर के बाहर बैठ बिलखते रहे बच्चे
अतुल की हत्या के बाद मुख्य आरोपी विकास और उसका भाई मोहित भाग गए। घर में मौजूद रमा और बबली को पुलिस अपने साथ ले गई थी। इसके बाद विकास का आठ वर्षीय बेटा प्रिंस और पांच वर्षीय आयुष घर के बाहर बैठकर बिलखते रहे। देर रात दोनों बच्चे गांव के ज्वाला देवी मंदिर पहुंचे। वहां पुजारी के पास खाना खाकर सो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
अतुल तिवारी की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सोमवार सुबह दोनों फिर घर लौटे और बाहर बैठकर रोते रहे। दिनभर भूखे-प्यासे रहने के बाद सोमवार शाम दोनों बच्चों को उनके घाटमपुर निवासी फूफा सोनू तिवारी के सुपुर्द किया गया। उधर, हत्यारोपियों के घर के बाहर बंधे छह मवेशी करीब 60 घंटे से भूखे-प्यासे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें