यूपी के कन्नौज जिले में तिर्वा रोड पर मंगलवार की रात तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर डिवाइडर के दूसरी तरफ सड़क किनारे चारपाई पर सो रहे युवक को कुचलती हुई घर में जा घुसी। इससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों और पड़ोसियों ने चालक और कार में सवार तीन लोगों को दबोचकर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने चालक को मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया, दो अन्य को कोतवाली से छोड़ दिया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। युवक की मौत से घर के साथ पूरे गांव में मातम छाया रहा। गमजदा पड़ोसियों ने भी कुर्बानी नहीं की।