फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गमजदा गांव ने नहीं हुई कुर्बानी, काल बनकर आई कार रौंदती हुई घर में जा घुसी

Thu, 23 Aug 2018 12:50 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 4
कन्नौज के नजरापुर गांव में देर रात हुआ हादसा - फोटो : अमर उजाला
यूपी के कन्नौज जिले में तिर्वा रोड पर मंगलवार की रात तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर डिवाइडर के दूसरी तरफ सड़क किनारे चारपाई पर सो रहे युवक को कुचलती हुई घर में जा घुसी। इससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों और पड़ोसियों ने चालक और कार में सवार तीन लोगों को दबोचकर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने चालक को मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया, दो अन्य को कोतवाली से छोड़ दिया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।  युवक की मौत से घर के साथ पूरे गांव में मातम छाया रहा। गमजदा पड़ोसियों ने भी कुर्बानी नहीं की। 


 
विज्ञापन

2 of 4
कन्नौज के नजरापुर गांव में देर रात हुआ हादसा - फोटो : अमर उजाला
तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के गांव रजईमऊ ठकुराईन नजरापुर निवासी मो. आबिद खां कई साल से गांव के बाहर तिर्वा-कन्नौज रोड किनारे पट्टी मोड़ पर मकान बनाकर रहते हैं। वह मजदूरी कर परिवार पालते हैं। छोटा बेटा जुनैद (12) घर में रहता है और बड़ा मोनू (23) ट्रक में क्लीनर था। मंगलवार रात को मोनू बकरीद मनाने के लिए घर आया था। खाना खाने के बाद वह चारपाई डालकर घर के बाहर सो गया।
विज्ञापन

3 of 4
कन्नौज के नजरापुर गांव में देर रात हुआ हादसा - फोटो : अमर उजाला
रात करीब एक बजे तिर्वा की ओर से आई तेज रफ्तार एक्सयूवी कार बेकाबू हो गई। कार डिवाइडर पार कर चारपाई पर लेटे मोनू को रौंदती हुई घर में जा घुसी। तेज आवास होने पर परिजनों व पड़ोसियों की नींद खुल गई और वह बाहर की ओर भागे। टूटी चारपाई पर खून से लथपथ पड़े मोनू की मौत हो चुकी थी। परिजनों ने पड़ोसियों के साथ मिलकर कार चालक राजेंद्र यादव पुत्र प्रताप सिंह निवासी निकोवनपुरवा गुरसहायगंज, विनय पुत्र बुद्धसेन यादव, दीपक पुत्र विनय यादव को पकड़ लिया।
विज्ञापन

4 of 4
कन्नौज के नजरापुर गांव में देर रात हुआ हादसा - फोटो : अमर उजाला
कार में सवार दो लोग भाग निकले। लोगों के अनुसार कार सवार लोगों के पास असलहे भी थे। ग्रामीणों की सूचना पर तिर्वा कोतवाल आमोद कुमार मौके पर पहुंचे और चालक सहित कार में सवार तीनों लोगों को कोतवाली ले गए। आबिद की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज चालक राजेंद्र यादव को गिरफ्तार कर लिया। बाद में दो अन्य को छोड़ दिया गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें