डेमाे पिक
औरेयाः आईवीआरएस युक्त टोल फ्री नंबर पर फोन करके ग्रामीण अपने बैंक खाते में घर बैठे रुपये की जमा निकासी कर सकेंगे। ग्रामीणों का यह सपना एक अप्रैल से इंडियन पोस्ट द्वारा शुरू हो रही देश के सबसे बड़ी इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक (आईपीपीबी) से पूरा हो सकेगा। देश के 50 जिलों में पायलट प्रोजेक्ट के तहत शुरू हो रही यह बैंक औरैया जिले के दिबियापुर डाकघर में खुल रही है।