भाजपा ने शनिवार को फतेहपुर जिले के मलवां ब्लाक के डीघ में ग्राम स्वराज अभियान के तहत चलो गांव की ओर कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री व जिला प्रभारी सत्यदेव पचौरी ने चौपाल लगाई। मंत्री ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार चुनाव के समय के वायदे पूरे कर रही हैं। सबका साथ सबका विकास सपना नहीं रहेगा उसे साकार करेंगे।
विज्ञापन
2 of 4
सत्यदेव पचौरी
कैबिनेट मंत्री सत्यदेव पचौरी ने कहा कि कानपुर, इलाहाबाद महानगरों के बीच स्थित होने के कारण जिला विकसित नहीं हो सका है। यहां की जनता ने कांग्रेस के हरिकृष्ण शास्त्री को केंद्रीय मंत्री, जनता दल में वीपी सिंह को जिताकर प्रधानमंत्री बनाया। इसके बावजूद जिले का विकास न हो पाना चिंतनीय है।
विज्ञापन
3 of 4
सत्यदेव पचौरी
- फोटो : अमर उजाला
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मोदी, योगी सरकार में मेडिकल कालेज का प्रस्ताव हो चुका है। नए उद्योग लगने की योजना बन चुकी है। कहा कि भाजपा को गठबंधन से कोई डर नहीं है। मंदिर मुद्दे के सवाल पर कहा कि यह आस्था का प्रश्न है राजनीतिक नहीं है। मामला न्यायालय में विचाराधीन है। आम सहमति कानून बना कर न्यायालय के फैसले के उपरांत मंदिर बनाया जाएगा।
- चौपाल में मंच छोटा पड़ा, सभी ग्रामीणों को कुर्सियां उपलब्ध नहीं हो सकीं। अधिकारी व नेता कुर्सियों व मंच में आसीन थे। गरीब जनता जमीन पर बैठी।
- भाजपा के एक स्थानीय नेता बसपा कलर का नीला कुर्ता पहने मंच में बैठे थे। भाजपा मंडल बिंदकी अध्यक्ष दिनेश तिवारी ने फोन कर नीचे उतारा।
- प्रभारी मंत्री सहित नेताओं को खुले मैदान में टेंट के नीचे उमस भरी गर्मी में तीन बजे से छह बजे तक गुजारना पड़ा। यहां पीने के लिए ठंडा पानी भी जनता को नसीब नही हो सका।