फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनोखी पहल: आल इंडिया मुस्लिम ख्वातीन बोर्ड ने मां-बहनों को समझाया, बच्चों को पत्थरबाजी से रोकें

Sun, 29 Dec 2019 09:53 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
नागरिकता कानून के विरोध में कानपुर में हुई थी हिंसा - फोटो : अमर उजाला
नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) समेत विभिन्न मसलों पर आल इंडिया मुस्लिम ख्वातीन बोर्ड ने महिलाओं को जागरूक करने की मुहिम शुरू की है। महिलाओं को सीएए के विभिन्न पहलुओं के संबंध में जागरूक करने के साथ ही अपील की जा रही है कि अपने बेटों, भाइयों को समझाएं, संवैधानिक मामलों को समझें।

 
विज्ञापन

2 of 5
उपद्रवियाें ने पुलिस चौकी की फूंक, किया था पेट्रोल बम से हमला - फोटो : अमर उजाला
बिना सोचे-विचारे पत्थरबाजी और गुम्मे चलाने जैसी हरकतों से बाज आएं। अगर किसी बात का भ्रम है तो उसे जानकारों से समझें। हर बात पर फसाद या कानून हाथ में लेना ठीक नहीं है। ख्वातीन बोर्ड ने अपनी इस मुहिम की शुरुआत पटकापुर स्थित नवाज साहब के हाते से शुरू की है।

 
विज्ञापन

3 of 5
वाहनों में लगाई थी आग - फोटो : अमर उजाला
महिलाओं को सीएए के मद्देनजर हुए उपद्रव और दूसरे मसलों को लेकर समझाया गया। महिलाओं ने इस संबंध में सवाल पूछे जिनमें अधिकांश पुलिस उत्पीड़न और कार्रवाई को लेकर थे। इस संबंध में महिला शहर काजी डॉ. हिना जहीर नकवी ने डीएम विजय विश्वास पंत से भी मुलाकात की थी।

 

4 of 5
कानपुर में हिंसा - फोटो : अमर उजाला
डीएम से मांग की गई कि जो दंगाई हैं उनके खिलाफ कार्रवाई हो लेकिन बेगुनाहों को परेशान न किया जाए। इसके साथ ही ख्वातीन बोर्ड ने मिलादों (कथा) कार्यक्रमों में जाकर महिलाओं को जागरूक करने और घर के लोगों को समझाने की भी रणनीति तैयार की है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कानपुर में हिंसा - फोटो : अमर उजाला
मिलादों और मजलिसों में महिला शहर काजी डॉ. हिना जहीर, शहर काजी मारिया अफजल इस संबंध में महिलाओं से अपील करेंगी। शहर काजी डॉ. हिना जहीर ने बताया कि अगर महिलाएं जागरूक होती हैं तो वह अपने परिवार को इस संबंध में बताएंगी। वह अपने बच्चों के भ्रम दूर करेंगी। इससे लोगों में समझ पैदा होगी और हंगामा की स्थिति पैदा नहीं हो पाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें