फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नागरिकता कानून: हिंसा रोकने में नाकाम रही पुलिस, आईबी ने तैयार की रिपोर्ट

Sun, 22 Dec 2019 02:02 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
हिंसा रोकने में नाकाम रही पुलिस - फोटो : अमर उजाला
कानपुर में हिंसा रोकने में नाकाम रही पुलिस की रिपोर्ट शासन को भेज दी गई है। आईबी ने दोनों दिन की रिपोर्ट बनाकर शासन के अधिकारियों को अवगत कराया। शासन के अधिकारी घटना की जानकारी लगातार एडीजी, आईजी व एसएसपी से लेते रहे।
विज्ञापन

2 of 5
हिंसा रोकने में नाकाम रही पुलिस - फोटो : अमर उजाला
पुलिस की खामियों पर सभी को फटकार भी लगी। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई भी हो सकती है। दो दिन की हिंसा में दो की मौत हो चुकी और दो की हालत गंभीर है। लाखों की प्रापर्टी नष्ट हो चुकी है और पचास से अधिक लोग घायल हैं।
विज्ञापन

3 of 5
हिंसा रोकने में नाकाम रही पुलिस - फोटो : अमर उजाला
इस पर लखनऊ के अधिकारियों ने नाराजगी जताई है। वहीं आईबी ने दोनों दिन की रिपोर्ट शासन को भेज दी है। सूत्रों के मुताबिक आईबी ने दावा किया है कि उन्होंने हिंसा भड़कने की आशंका जता शहर पुलिस के आलाधिकारियों को जानकारी दी थी।

4 of 5
हिंसा रोकने में नाकाम रही पुलिस - फोटो : अमर उजाला
इसके बावजूद भीड़ को रोकने व कार्रवाई करने के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए। लिहाजा बवाल हुआ। यही हाल शनिवार को हुई हिंसा में भी रहा। इसकी भी जानकारी आईबी ने दी थी लेकिन दोबारा पुलिस हिंसा रोकने में नाकाम रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हिंसा रोकने में नाकाम रही पुलिस - फोटो : अमर उजाला
रविवार के इंतजार में थी शहर पुलिस
मुस्लिम संगठनों ने रविवार को विरोध प्रदर्शन करने की बात कही थी। ऐसे में पुलिस जुमे के दिन पूरी तरह से आश्वस्त थी कि बवाल नहीं होगा। जबकि आईबी के अलावा अन्य कई लोगों से इनपुट मिला था कि जुमे के दिन बवाल हो सकता है। फिर भी पुलिस ने इसे नजरअंदाज किया। इस बात को भी आईबी ने अपनी रिपोर्ट में प्रमुखता से उल्लेख किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें