पथराव, फायरिंग और फूंके वाहन
- फोटो : अमर उजाला
ये उपद्रवी भेजे गए जेल
बाबूपुरवा हिंसा में अजीतगंज बाबूपुरवा निवासी परवेज आलम, बाबूपुरवा कॉलोनी निवासी शहजाद, बेगमपुरवा निवासी आदिल व मुस्तकीम को जेल भेजा गया है। वहीं, यतीमखाना के पास हुई हिंसा में मुरारीलाल का हाता के यासीन, बांसमंडी के मोहम्मद मुस्तफा, कादिल हाउस के परवेज खान, नौबस्ता के मोहम्मद अरमान, बेकनगंज के मोहम्मद ताहिर, कर्नलगंज के नदीम, नवाब साहब का हाता के मोहम्मद मोहसिन व मोहम्मद एहसान को जेल भेजा गया है।
हिंसा में जो लोग शामिल थे, उन पर कार्रवाई की जा रही है। 12 उपद्रवियों को जेल भेजा गया है। अन्य की तलाश की जा रही है। किसी को छोड़ा नहीं जाएगा।
प्रेम प्रकाश, एडीजी
वीडियो फुटेज व फोटो की मदद से उपद्रवियों की पहचान की जा रही है। अब माहौल शांत है। अराजक तत्वों पर नजर रखी जा रही है।
मोहित अग्रवाल, आईजी