हमीरपुर में उपचुनाव में हुए मतदान की मतगणना का कार्य शुक्रवार की सुबह आठ बजे से संपन्न होगा। जिसमें 4 लाख से अधिक मतदाता नौ प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करेंगे। सुबह से ही मतगणना स्थल पर भीड़ जुटने लगेगी। मतगणना कार्य को सकुशल संपन्न कराने के लिए तीन सीओ, 18 इंस्पेक्टर, 30 उपनिरीक्षक, 200 सिपाही, 24 महिला कांस्टेबल के अलावा एक कंपनी अर्द्घसैनिक बल व एक प्लाटून पीएसी लगाई गई है। एसपी हेमराज मीणा ने बताया कि मतगणना कार्य को सकुशल संपन्न कराने की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
2 of 6
भारी बारिश के बीच मतदान करने पहुंचे थे लोग
- फोटो : अमर उजाला
बताया कि मतगणना स्थल पर जाने के लिए दो गेट बनाए गए हैं। गेट एक से अधिकारी व दूसरे गेट प्रत्याशी व अन्य लोग आएंगे जाएंगे। बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से मतगणना परिसर में तीन सीओ, 18 इंस्पेक्टर, 30 उपनिरीक्षक, 22 हेड कांस्टेबल, दो सौ सिपाही, 24 महिला आरक्षी, एक कंपनी अर्द्घसैनिक बल व एक प्लाटून पीएसी के जवान लगाए गए हैं। कहा कि परिसर के बाहर हाईवे में तीन बैरियर लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
3 of 6
हमीरपुर उपचुनाव
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने यह भी कहा कि जरूरत पड़ी तो हाईवे से निकलने वाले भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाकर इन्हें राठ तिराहे से ललपुरा होकर जाने दिया जाएगा। गौरतलब हो कि उपचुनाव में सपा, भाजपा, कांग्रेस, बसपा, भाकपा समेत नौ प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। जिनके भाग्य का फैसला आज खुलेगा। दोपहर तीन बजे मतगणना परिणाम के आने की संभावना जताई गई है।
4 of 6
मतगणाना में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं
- फोटो : अमर उजाला
हमीरपुर में शुक्रवार को होने वाले विधानसभा उप चुनाव की मतगणनौ के लिए गुरुवार को कार्मिकों प्रशिक्षित किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि निष्पक्षता व संवेदनशीलता के साथ मतगणना का कार्य कराना कर्मियों का दायित्व है। जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश ने कहा कि जिस प्रकार से मतदान को शांतिपूर्वक संपन्न कराया गया है। ठीक उसी प्रकार मतगणना का भी कार्य कराया जाना है।
विज्ञापन
5 of 6
मतगणना की तैयारियां पूरी
- फोटो : अमर उजाला
कहा कि मतगणना कार्मिक प्रशिक्षण को ठीक से लें। शंका होने पर प्रशिक्षक से पूछें। जिलाधिकारी ने कहा कि मतगणना स्थल पर मोबाइल ले जाना पूरी तरह से वर्जित रहेगा। कहा कि प्रत्येक कार्मिक मतगणना काउंटर में सुबह में सात तक हर हाल में उपस्थित हो जाएं। आठ बजे से मतगणना शुरू होगी। 14 टेबिलों में मतगणना कार्य होगा।
मतगणना से पूर्व बैठक करते अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
सभी 257 बूथों की मतगणना 34 राउंड में खत्म होगी। इसी के बाद कंट्रोल यूनिट की मतगणना कराई जाएगी। बाहर से आने वाले मतपत्रों की गणना के लिए तीन पार्टियां लगाई जाएंगी। मतगणना प्रशिक्षण में 88 कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया। इस मौके पर सामान्य प्रेक्षक शमीमउद्दीन, सीडीओ आरके सिंह, डीडीओ विकास ने कार्मिकों को प्रसिक्षित किया।