फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहू की मौत के बाद सास का रिएक्शन, नाक में उंगली लगाई, नब्ज टटोली और बोली- शी इज फिनिश

Thu, 25 Jul 2019 02:27 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
सातवीं मंजिल से गिरकर कारोबारी की पत्नी की मौत - फोटो : अमर उजाला
कानपुर में हर्षिता अग्रवाल की मौत के मामले से जुड़ा एक और वीडियो सामने आया है। वीडियो में हर्षिता की सास उसके शव के पास घूमती नजर आ रही है। इसी बीच वह(सास) उसकी नाक पर अंगुली लगाती है फिर नब्ज टटोलती है। इसके बाद किसी से फोन पर कहती है कि ‘शी इज फिनिश’ (मर गई है)। पुलिस ने इस वीडियो को अब जांच में शामिल कर लिया है।
विज्ञापन

2 of 5
सातवीं मंजिल से गिरकर कारोबारी की पत्नी की मौत - फोटो : अमर उजाला
कोहना के एलनगंज स्थित एल्डोराडो अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 706 से गिरकर धागा कारोबारी की पत्नी हर्षिता अग्रवाल (27) की मौत हो गई थी। हर्षिता के पिता ने मंगलवार को जांच अधिकारी सीओ अजीत सिंह चौहान को वीडियो सौंपा है।
विज्ञापन

3 of 5
सातवीं मंजिल से गिरकर कारोबारी की पत्नी की मौत - फोटो : अमर उजाला
पदम का कहना है कि जो बात हर्षिता की सास रानू बोल रही है, उससे साफ है कि साजिश के तहत घटना को अंजाम दिया गया है। उनके चेहरे पर कोई सिकन भी नहीं दिख रही है।

4 of 5
सातवीं मंजिल से गिरकर कारोबारी की पत्नी की मौत का मामला, सास गई जेल - फोटो : अमर उजाला
उसके बाद अपने पति को सूचना दी। ये वीडियो अपार्टमेंट में रहने वाले किसी शख्स ने बनाया है। सीओ अजीत सिंह चौहान का कहना है कि मामले में साक्ष्य के तौर पर वीडियो का इस्तेमाल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
संदिग्ध हालात में सातवीं मंजिल से गिरकर कारोबारी की पत्नी की मौत - फोटो : अमर उजाला
ये है घटना
मोतीविहार रावतपुर निवासी कागज कारोबारी पदम अग्रवाल ने बेटी हर्षिता की शादी दो साल पहले एल्डोराडो अपार्टमेंट निवासी धागा कारोबारी उत्कर्ष अग्रवाल से की थी। छह जुलाई को फ्लैट से गिरकर हर्षिता की मौत हो गई थी। मामले में हर्षिता के पति उत्कर्ष, ससुर सुशील व सास रानू दहेज हत्या केआरोप में जेल में बंद हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें