फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वोटिंग के दौरान मतदान केंद्र पहुंचा सांड, अखिलेश-डिंपल की रैली-रोड शो से भी बटोर चुका है सुर्खियां

Mon, 06 May 2019 09:19 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
मतदान केंद्र पर घुसा सांड
उत्तर प्रदेश की राजनीति में पिछले दिनों सांड सुर्खियों में रहा है। कभी सांड अखिलेश यादव और मायावती के हेलीपैड में घुस गया तो कभी यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ की रैली में पहुंचकर हड़कंप मचाया। रविवार को बांदा, फतेहपुर, चित्रकूट में पांचवें चरण के मतदान के दौरान भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला। 
 
विज्ञापन

2 of 5
अखिलेश डिंपल के रोड शो में घुसा सांड, पीछे देखा तो मच गई थी अफरा-तफरी
बांदा के राजकुमार इंटर कॉलेज नरैनी में मतदान केंद्र में मतदान के दौरान एक सांड घुस गया। मतदान केंद्र पर लंबी कतारें लगी हुईं थीं हालांकि इस दौरान सांड ने कोई उपद्रव तो नहीं मचाया पर मतदान केंद्र में आकर एक बार फिर सुर्खियों में छा गया। सांड के मतदान केंद्र पर पहुंचते ही सभी लोग उसे देखने लगे। इस दौरान वह बिना को उपद्रव किए शांति से चला गया।

 
विज्ञापन

3 of 5
जनसभा के दौरान मैदान में घुसा सांड
मायावती की रैली के दौरान भी सांड ने घुसकर जमकर उत्पात मचाया था। जिसके बाद मायावती ने बयान दिया था कि भाजपा के लोग जानबूझ कर हमारी रैलियों में सांड भेजते हैं। जिससे हमारी रैलियां खराब हो जाएं। 

 

4 of 5
अखिलेश यादव ने सांड को बनाया मुद्दा, बोला भाजपा पर हमला
आपको बताते चले कि यूपी के कन्नौज जिले में सपा बसपा गठबंधन की संयुक्त रैली के दौरान भी अखिलेश मायावती के हेलीपैड पर सांड ने घुसकर आतंक मचाया था। जिसके बाद रैली में संबोधन के दौरान अखिलेश यादव ने 15 मिनट तक सांड का ही जिक्र किया था। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जनसभा के दौरान मैदान में घुसा सांड(फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
कन्नौज में डिंपल यादव और अखिलेश यादव के राेड शो में सांड ने घुसकर आतंक काटा था। जिसके बाद अखिलेश यादव ने बयान दिया था कि किसनों की फसलें तो सरकार बचा नहीं पा रही है देश की सुरक्षा कैसे करेगी। अखिलेश यादव ने सीएम योगी पर तंज कसते हुए यह भी कहा था कि सांड ज्ञापन देने आया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें