फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिंपल के साथ रोड शो करने में व्यस्त थे अखिलेश तभी मच गई भगदड़, पीछे मुड़े तो दिखा ऐसा नजारा

Mon, 29 Apr 2019 01:09 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
1 of 7
अखिलेश डिंपल के रोड शो में घुसा सांड, पीछे देखा तो मच गई थी अफरा-तफरी
यूपी की कन्नौज लोकसभा सीट समाजवादी पार्टी का गढ़ मानी जाती है। ऐसे में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव इस सीट को किसी भी कीमत पर नहीं खोना चाहते हैं। शनिवार को कन्नौज में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश ने भी पत्नी डिंपल के साथ रोड शो किया लेकिन रैली के बाद सांड यहां भी पहुंच ही गया।

 
विज्ञापन

2 of 7
अखिलेश यादव की रैली के बाद रोड शो में सांड की दहशत
आपको बताते चले की कन्नौज लोकसभा सीट से सपा की ओर से अखिलेश यादव की डिंपल यादव ही प्रत्याशी हैं। कन्नौज की सड़कों पर जब समाजवादी रथ में सवार होकर अखिलेश यादव डिंपल के साथ रोड शो करने में व्यस्त थे तभी वहां अचानक से भगदड़ मच गई।

 
विज्ञापन

3 of 7
अखिलेश यादव की रैली में था कुछ ऐसा नजारा
रोड शो में डिंपल और अखिलेश के साथ चल रहे समाजवादी और बहुजन समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अचानक से इधर उधर भागना शुरु कर दिया। जब रोड शो में भगदड़ मची तो अखिलेश डिंपल ने पलट कर देखा तो उनके भी होश उड़ गए। एक सांड ने रोड शो में चल रहे कार्यकर्तााओं के बीच में घुस गया।

 

4 of 7
रोड शो में घुसा सांड - फोटो : अमर उजाला
जिससे कार्यकर्ताओं में दहशत फैल गई। रोड शो छोड़कर सभी ने इधर उधर भागना शुरु कर दिया। डिंपल-अखिलेश के रोड शो में सांड घुस जाने से अफरा-तफरी का माहौल हो गया। सांड के हमले से कई सपाई चोटिल हो गए। भगदड़ में गिरे एक सपाई को रौंदता हुआ सांड निकल गया।

 
विज्ञापन

5 of 7
रोड शो में घुसा सांड
कन्नौज शहर के पूर्वी बाईपास से पश्चिमी बाईपास की तरफ जा रहा था, तभी रास्ते में एक जगह सांड रोड शो में घुस आया। इस बीच सांड की चपेट में आकर कई कार्यकर्ता गिर पड़े। सांड एक कार्यकर्ता को रौंदता हुआ भी निकल गया। 

 
विज्ञापन

6 of 7
रोड शो में घुसा सांड
अखिलेश यादव ने रोड शो में घुसे सांड का वीडियो ट्विटर पर अपलोड किया गया और उस पर लिखा है, ये सांड पशुओं और किसानों की ओर से ज्ञापन लिए घूम रहा। बेचारा फिर गलत जगह आ गया। जाना था तिर्वा पहुंच गया छिबरामऊ।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
रोड शो में घुसा सांड
इससे पहले अखिलेश मायावती के हेलीपैड पर भी सांड पहुंच गया था और वहां कई लोगों को घायल कर दिया था। हरदोई में हुई सीएम योगी की रैली में भी सांड की एंट्री से भगदड़ मच गई थी। जिसमें अखिलेश यादव ने सीएम योगी को बाबा मुख्यमंत्री कह कर प्रदेश सरकार पर तंज भी कसा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें