फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस रणनीति के तहत 2019 लोकसभा चुनाव से पहले शुरु हाेगा राममंदिर निर्माण

Wed, 17 Jan 2018 07:53 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 6
सीएम योगी आदित्यनाथ
उत्तर प्रदेश में लंबे समय से राम मं‌द‌िर निर्माण काे लेकर सरकारे नई-नई रणनीत‌ियां लाती रही हैं अब प्रदेश में भजपा की सरकार एक लंबे अंतराल के बाद अाई है एेसे में विश्व हिंदू परिषद ने आगामी लोकसभा चुनाव से पहले राममंदिर निर्माण के ल‌िए रणनीत‌ि बनाना शुरु कर द‌िया है। 
Trending Videos
विज्ञापन

मुख्यमंत्री समेत विहिप के वरिष्ठ पदाधिकारी होंगे शामिल, 19 को होगी बैठक 

2 of 6
डेमो पिक
आगामी लोकसभा चुनाव-2019 से पहले राममंदिर निर्माण की प्रक्रिया शुरू कराने के मकसद से विश्व हिंदू परिषद किसी बड़े आंदोलन की तैयारी में जुटा है। माना जा रहा है कि इसी आंदोलन की रणनीति को अमलीजामा पहनाने के लिए प्रयाग की धरती पर 19 जनवरी को संतों-महंतों की उच्चस्तरीय बैठक होगी। इसमें मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी भी शामिल हो सकते हैं। 
विज्ञापन

2019 से पहले माहौल बनाने की तैयारी

3 of 6
राम मंद‌िर निर्माण के ल‌िए पत्थर
संगठन के सूत्र बताते हैं कि बैठक में राम मंदिर मुख्य मुद्दा रहेगा। आगामी छह माह में किए जाने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार होगी। राममंदिर निर्माण की प्रक्रिया किस तरह से शुरू कराई जानी है, इस रणनीति को अंतिम रूप दिया जाएगा। राम मंदिर मुहिम से ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ने की रणनीति पर भी विचार होगा। परिषद के कार्यों को सफल बनाने के लिए युवाओं की संख्या बढ़ाने पर जोर रहेगा।
 

बनेगी पूरे देश में आंदोलन की रणनीति 

4 of 6
राम मंद‌िर निर्माण के अाए पत्थर
प्रयाग के माघ मेले में विहिप की इस बैठक में पहले दिन मुख्यमंत्री के भी शामिल होने की बात कही जा रही है। जगतगुरु शंकराचार्य वासुदेवानंद बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इसके अलावा भाजपा के कई वरिष्ठ नेता, प्रदेश और केंद्र सरकार के कई मंत्री भी शामिल होंगे। विश्व हिंदू परिषद प्रयाग की धरती से ही धर्म रक्षा प्रचार अभियान की शुरुआत करेगा।
 
विज्ञापन

हर गांव और हर बूथ पर घरों के ऊपर भगवा ध्वज लहराने की रणनीति

5 of 6
मं‌द‌िर निर्माण के ल‌िए अाते पत्थर
2019 से पहले हर गांव और हर बूथ पर घरों के ऊपर भगवा ध्वज लहराने की रणनीति बनाई गई है। भगवाध्वज के बहाने पूरे प्रदेश में हिंदू जनजागरण की भूमिका तैयार की जा रही है। कानपुर, अवध, काशी और गोरक्ष (गोरखपुर) प्रांत से मिलाकर बनी विहिप की क्षेत्र परिषद (उप्र के सभी जिले) की बैठक में सभी प्रांतीय स्तर के पदाधिकारियों के साथ अंतर्राष्ट्रीय महामंत्री चंपतराय, क्षेत्र महामंत्री संगठन दिनेशजी और क्षेत्र महामंत्री अमरीक की प्रमुख भूमिका रहेगी। 
 
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

छह महीने के कार्यक्रमों की रणनीति बनेगी

6 of 6
मंद‌िर निर्माण के ल‌िए यहां हाेती है पत्थराें की कटाई
विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष रामनाथ महेंद्र ने कहा विश्व हिंदू परिषद की चिंतन बैठक में हिंदुत्व की अवधारणा पर चर्चा होगी। आगामी छह महीने के कार्यक्रमों की रणनीति बनेगी। इस बार परिषद में युवाओं की भूमिका बढ़ाने पर जोर रहेगा। धर्म रक्षा निधि कार्यक्रम की रूपरेखा भी तय होगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें