फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिल्लाती रही 'गर्भवती हूं मत मारो' लेकिन पेट पर लात घूसों से हमला करने वालों को रहम न आया

Sun, 18 Mar 2018 09:06 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 4
डेमाे पिक
यूपी के औरेया जिले में एक महिला की दर्दभरी दास्तां सुनकर हर किसी की आंख नम हो गई। वह पेट में पल रहे एक मासूम की जान की दुहाई देती रही लेकिन किसी ने उसकी एक न सुनी। जानें क्या है पूरा मामला...


 
विज्ञापन

2 of 4
डेमाे पिक
पुलिस को दी तहरीर में पीड़िता गर्भवती सीमा यादव ने बताया कि उसकी शादी 23 नवंबर 2017 को एरवाकटरा थाना क्षेत्र के ग्राम गुलालपुर निवासी शिवपाल सिंह यादव के से हुई थी। इसमें उसके मायके वालों ने पांच लाख पचास हजार रुपये नगद व चार लाख रुपये का सामान दिया था। पीड़िता ने बताया कि शादी में मिले दान दहेज से उसके ससुरालीजन संतुष्ट नहीं हुए।
विज्ञापन

3 of 4
डेमाे पिक
कुछ ही दिनों के बाद से उसके ससुरालीजन उस पर अतिरिक्त दहेज के रुप में मायके से कार लाने का दबाव डालने लगे। इस पर जब उसने असमर्थता जताई तो ससुरालीजन उसके साथ मारपीट व प्रताड़ित करने लगा। बताया कि इसी तरह से यह सिलसिला चलता रहा। इसी बीच वह गर्भवती हो गई। बताया कि मायके जाने के बाद जब उसका पति व अन्य ससुरालीजन उसका गौहना कराने आए तो वहां पर भी उक्त लोगों ने कार देने की मांग की।


जिस पर परिवारीजनों ने जल्द ही व्यवस्था करके कार देने का आश्वासन दिया। लेकिन ससुरालीजन जल्दी ही कहीं से भी रुपये का इंतजाम कर मांग पूरी करने का दबाव बनाने लगे।
विज्ञापन

4 of 4
डेमाे पिक
पीड़िता ने बताया कि 13 मार्च को दोपहर लगभग एक बजे पति विकास यादव, ससुर शिवपाल सिंह, सास प्रभा यादव, देवर अनुराग यादव, चचिया ससुर मुखिया ने मिलकर उसके साथ मारपीट की। पीड़िता सीमा ने बताया कि इस दौरान वह चिल्लाती रही कि वह गर्भवती है उसे मत मारो लेकिन उसके पति व अन्य लोगों ने उसके पेट में लात घूसों से हमला किया। जिससे उसके पेट में गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर उक्त नामजद लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें