उत्तर प्रदेश में हमीरपुर जिले के राठ में जाति बंधन को किनारे कर एक प्रेमी युगल ने धूमधाम से शादी रचाई। बच्चों के इस कदम में साथ देते हुए दोनों के परिवार भी शामिल हुए। धूमधाम से हुई इस अंतर जातीय विवाह की क्षेत्र में चर्चा है।
विज्ञापन
2 of 5
हमीरपुर: जाति की दीवार तोड़ परिजनों ने कराई शादी
- फोटो : अमर उजाला
जालौन जिले के गोरन गांव निवासी हेमेंद्र सिंह राजपूत पुत्र हरगोविंद सिंह ने बताया 10 वर्ष पूर्व वह गोहांड कस्बा स्थित गांधी इंटर कॉलेज में पढ़ते थे। तभी गोहांड ब्लॉक के इटौरा गांव निवासी चंद्रवती वर्मा पुत्री धनीराम से उनकी दोस्ती हो गई।
विज्ञापन
3 of 5
हमीरपुर: जाति की दीवार तोड़ परिजनों ने कराई शादी
- फोटो : अमर उजाला
हेमेंद्र राजपूत व चंद्रवती वर्मा की दोस्ती प्यार में बदल गई। पढ़ाई करने के बाद हेमेंद्र व चंद्रवती ने हैदराबाद के एक जिम में ट्रेनर का काम किया। कुछ समय बाद ही उन्होंने अपनी खुद की कंपनी खोल ली।
4 of 5
हमीरपुर: जाति की दीवार तोड़ परिजनों ने कराई शादी
- फोटो : अमर उजाला
इस दौरान साथ काम करते हुए दोनों ने एक साथ जीवन गुजारने का निश्चय कर लिया। हेमेंद्र ने बताया उन दोनों के परिजनों को अपने बच्चों की खुशी से बढ़ कर कुछ और नहीं था। मगर उन्हें दूसरी जाति की लड़की से विवाह करने पर सामाजिक तानों का डर सता रहा था।
आखिर में परिजनों ने सामाजिक प्रतिबंधों को दरकिनार कर अपने बच्चों की खुशियां चुनीं। सोमवार रात नगर के एक विवाह घर से हेमेंद्र व चंद्रवती का विवाह बड़ी ही धूमधाम से संपन्न हुआ। दोनों के परिवारीजनों ने खुशी-खुशी विवाह की रस्में पूरी की।