फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'टॉयलेट' फिल्म से प्रभावित बहू ने खाना-पीना छोड़ा, हालत बिगड़ी तो ससुर ने भेज दिया मायके 

Wed, 07 Mar 2018 03:02 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 4
बहू सुनीता शर्मा।
अक्षय की फिल्म 'टॉयलेट' से प्रभावित होकर कन्नौज की एक दुल्हन ने खाना-पीना छोड़ दिया। शौचालय न होने पर वह अपने ससुरालवालों से जंग लड़ती रही। हालत बिगड़ने पर ससुर ने उसे मायके भिजवा दिया।  
फिल्म टॉयलेट एक प्रेम कथा में अक्षय कुमार की नई नवेली दुल्हन ने खुले में शौच के खिलाफ जंग लड़ी। रीयल लाइफ में नई नवेली दुल्हन सुनीता ने इसी जंग को आगे बढ़ाया। फिल्म में अक्षय कुमार ने अपनी बीवी का साथ दिया, यहां सुनीता के ससुर ने। रील लाइफ की तरह रीयल लाइफ में भी मुहिम रंग लाई। अब सुनीता को शौच के लिए शायद खुले में न जाना पड़े। डीएम ने आदेश कर दिए हैं। उम्मीद है जल्द ही उसकी ससुराल में शौचालय बन जाएगा। तब तक वह मायके में रहेगी।
विज्ञापन

2 of 4
बहू सुनीता शर्मा।
कन्नौज तिर्वा कोतवाली क्षेत्र स्थित टिड़ियापुर के मजरा खुरदैया निवासी दिनेश शर्मा ने 18 फरवरी को बड़े बेटे सुमित की शादी कानपुर के नौबस्ता की सुनीता देवी से की थी। ससुराल पहुंची सुनीता ने 20 फरवरी की सुबह जब घर में शौचालय के बारे में पूछा तो बताया गया कि उसे खुले में जाना होगा। सुनीता ने खुले में शौच जाने से इनकार कर दिया। खाना-पीना भी छोड़ दिया। 23 फरवरी की सुबह उसकी हालत बिगड़ गई।

 
विज्ञापन

3 of 4
बहू सुनीता शर्मा।
पति समेत अन्य लोगों ने काफी समझाया, पर सुनीता न मानी। बाद में मायके वालों को बुलाकर सुनीता को कानपुर स्थित मायके भेज दिया गया, जहां उसका इलाज शुरू हुआ। दवा अभी भी चल रही है। मंगलवार को दिनेश शर्मा ने कन्नौज सदर में आयोजित तहसील दिवस में सीडीओ अवधेश बहादुर सिंह को प्रार्थना पत्र दिया और शौचालय बनवाने की मांग की। दिनेश ने बताया कि अब वह बहू को तभी विदा कराकर घर लाएगा जब शौचालय बन जाएगा।
 
विज्ञापन

4 of 4
बहू सुनीता शर्मा।
उसने आर्थिक स्थिति कमजोर होने का हवाला दिया। बताया कि शौचालय के लिए वह कई बार प्रधानपति मान सिंह पाल के पास भी गया, पर उन्होंने खाते में पैसा न होने की बात कहकर टरका दिया। इस बारे में सीडीओ ने बताया कि जिला विकास अधिकारी को पात्रता की जांच कराकर रिपोर्ट देने को कहा गया है। यदि प्रार्थी पात्र मिला तो उसे शौचालय अवश्य मुहैया कराया जाएगा। डीएम रवींद्र कुमार का कहना है कि प्रभारी डीपीआरओ से पात्रता की जांच कराई जाएगी। सब कुछ सही मिला तो शौचालय बनवाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें