फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयमाल से ठीक पहले दुल्हन को पता चला 'दूल्हे का ये शौक', लाख मिन्नताें के बावजूद लाैटी बरात

Sat, 02 Mar 2019 02:00 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
डेमो
जयमाल होने वाला था लेकिन उससे पहले ही दुल्हन को दूल्हे का एक खास शौक पता चला। जिसके बाद दुल्हन ने जयमाल के समय ही शादी करने से इंकार कर दिया। पूरी बरात दुल्हन को समझाती रही लेकिन उसने किसी की एक न सुनी। आखिर में बरात को बिना दुल्हन लिए ही वापस लौटना पड़ा।
विज्ञापन

2 of 5
डेमो
बिल्हौर जयमाल के दौरान नशे में धुत दूल्हे को दुल्हन के पिता व अन्य लोगों से गालीगलौज करना महंगा पड़ गया। परिवार की बेइज्जती देखकर दुल्हन ने शादी से इंकार कर दिया। वर-वधू पक्ष के लोगों को काफी समझाने का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं बन सकी। इसके बाद नशे में धुत दूल्हा बिना दुल्हन के बरात लेकर चला गया। गुरुवार को यह मामला ककवन के नंदानिवादा गांव में हुआ।
 
विज्ञापन

3 of 5
डेमो
नंदानिवादा गांव निवासी राशन विक्रेता इंद्रपाल सिंह यादव ने पुत्री रीतू यादव का विवाह निकारीपुरा उमर्दा, कोतवाली तिर्वा कन्नौज निवासी राजेश यादव पुत्र जयबीर यादव से तय किया था। गुरुवार को राजेश यादव बरात लेकर बिल्हौर के बापू गेस्ट हाउस में पहुंचा था। दुल्हन रीतू यादव के भाई सौरभ, मोनू ने बताया कि उन्होंने बरातियों को स्वागत किया और द्वारचार के दौरान उपहार सौंपे।
 
 

4 of 5
डेमो
जयमाल के दौरान नशे में धुत दूल्हा राजेश यादव पिता इंद्रपाल समेत उन्हें जमकर भला बुरा कहने लगा। लेकिन बहन की शादी होने के कारण वह चुप रहे। बहन को राजेश के नशे में धुत होकर गाली गलौज व बेइज्जत करना नागवार गुजरा। इसके बाद रीतू ने शादी से इंकार कर दिया। 
 
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
डेमो
अनेई गांव के प्रधान रामजी त्रिवेदी ने दोनों पक्षों को समझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन बात नहीं बनी। इसके बाद दोनों पक्ष अपना-अपना सामान लेकर चले गए। पुलिस उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार राव ने बताया कि दोनों पक्षों को विवाद न करने की हिदायत दी गई थी। अभी तक किसी भी पक्ष से कोई तहरीर नहीं मिली है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें