नंदानिवादा गांव निवासी राशन विक्रेता इंद्रपाल सिंह यादव ने पुत्री रीतू यादव का विवाह निकारीपुरा उमर्दा, कोतवाली तिर्वा कन्नौज निवासी राजेश यादव पुत्र जयबीर यादव से तय किया था। गुरुवार को राजेश यादव बरात लेकर बिल्हौर के बापू गेस्ट हाउस में पहुंचा था। दुल्हन रीतू यादव के भाई सौरभ, मोनू ने बताया कि उन्होंने बरातियों को स्वागत किया और द्वारचार के दौरान उपहार सौंपे।