उत्तर प्रदेश के हरदोई में शादी में चढ़ावे के जेवर पुराने और कम होने पर बुधवार आधी रात को खुशीराम बगिया में आयोजित विवाह समारोह में विवाद हो गया। नाराज लड़की पक्ष ने बरातियों को कमरे में बंद कर दिया। सूचना पर यूपी 112 की टीम पहुंची और दोनों पक्षों को शहर कोतवाली ले आई।
विज्ञापन
2 of 5
दुल्हन को समझाती महिला सिपाही
- फोटो : अमर उजाला
गुरुवार दिन भर चली बातचीत का नतीजा नहीं निकला और बरात बिना दुल्हन लौट गई। दोनों पक्षों ने लेनदेन का हिसाब कर कानूनी कार्रवाई से इनकार कर दिया। शहर कोतवाली के मोहल्ला खुशीराम बगिया निवासी एक युवती के पिता की मौत हो चुकी है। उसके मामा ने शादी शाहजहांपुर में तय कर दी थी।
विज्ञापन
3 of 5
शादी टूटने के बाद थाने में खड़े बराती
- फोटो : अमर उजाला
निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक बुधवार को बरात आई। जयमाल के बाद भांवरों की रस्म से पहले लड़के पक्ष ने चढ़ावे के जेवर भेजे तो लड़की पक्ष ने कम और पुराना जेवर होने की बात कही। इसको लेकर विवाद हो गया। लड़की पक्ष के लोगों ने बरातियों को हॉल में बंद कर ताला डाल दिया।
4 of 5
शादी में उपहार के रूप में देने के लिए रखा गया सामान
- फोटो : अमर उजाला
इस दौरान बरातियों ने यूपी 112 पर सूचना दी। पुलिस दोनों पक्षों को शहर कोतवाली ले आई। कोतवाली में लड़की पक्ष के लोगों ने पुराने जेवर लाने की बात कहकर शादी से इनकार कर दिया। बरातियों का कहना था कि चढ़ावे में पांच जेवर के अलावा पांच साड़ी और एक लहंगा भी दिया था, लेकिन लड़की पक्ष के लोग संतुष्ट नहीं हुए।
शादी टूटने के कारण सूना पड़ा मंडप
- फोटो : अमर उजाला
शहर कोतवाल शैलेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि लड़का और लड़की पक्ष के लोगों में बातचीत कराई गई। लड़का पक्ष ने लड़की पक्ष के लोगों के साथ अब तक के आयोजनों में हुए खर्च का ब्यौरा निकालकर 30 हजार रुपये वापस कर दिए। दोनों पक्षों ने लिखित समझौता कर रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई।