काफी प्रयास के बाद भी दुल्हन फेरों के लिए तैयार नहीं हुई
लोगों ने देखा कि लड़के के पैर में सरिया पड़ी है। सच जानकर दुल्हन ने उसने शादी से मना कर दिया। काफी प्रयास के बाद भी दुल्हन फेरों के लिए तैयार नहीं हुई। सूचना पर चौकी इंचार्ज ओमबाबू तिवारी पुलिस बल के साथ गांव पहुंच गए। करीब आठ घंटे तक दोनों पक्षों के बीच समझौता वार्ता चली। इसका कोई नतीजा नहीं निकला। बाद में लड़की के पिता रामपाल ने समझौते के तौर पर एक अंगूठी, एक जोड़ी पायल, मोबाइल और 17 हजार रुपये वर पक्ष को दिए। इसके बाद दोनों पक्षों ने समझौता लिखकर दे दिया। बरात को बिना दुल्हन के लौटना पड़ा।