खुशी के पलों में एक गलती कितनी भारी पड़ जाती है इसकी गवाह है ये घटना। यहां जो हुआ उससे दो घरों की खुशियों को ग्रहण लग गया। किसी ने ऐसी कल्पना भी न की होगी कि कुछ ऐसा हो जाएगा। एक बात से शुरू हुए विवाद ने सब कुछ खत्म कर दिया। मामला यूपी के फर्रुखाबाद जिले का है जहां एक गंदे कमेंट के बाद दो परिवारों के बीच होने जा रही रिश्तेदारी टूट गई।
विज्ञापन
2 of 5
डेमो पिक
शमसाबाद थाना हसनापुर गांव निवासी सत्यभान ने बेटे निखिल की शादी मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के साहिबाबाद पिपरगांव निवासी रामदास की बेटी सुजाता के साथ तय की थी। वर पक्ष की ओर से एक गेस्ट हाउस में गुरुवार को तिलक समारोह था। इसमें वधू पक्ष के लोग बेहद खुशी के साथ शामिल हुए।
विज्ञापन
3 of 5
डेमो पिक
- फोटो : अमर उजाला
समारोह के दौरान खाने की व्यवस्था ठीक न देख लड़की पक्ष के लोगों ने वर पक्ष के लोगों पर कुछ कमेंट किए। इसी बात पर दोनों पक्षों के बीच विवाद होने लगा।
4 of 5
डेमो पिक
मामला बढ़ने पर लड़की के जीजा अरविंद कुमार निवासी भोगांव से वर पक्ष के लोगों ने मारपीट कर दी, जिससे वह घायल हो गए। उनका मोबाइल भी गायब हो गया। इसी बात पर मामला और तूल पकड़ गया। इस घटना से आहत कन्या पक्ष ने शादी करने से इंकार कर दिया।
रात भर दोनों पक्षों के लोगों में समझौता की बात चलती रही लेकिन बात नहीं बनी। सुबह कन्या पक्ष ने वर पक्ष के खिलाफ तहरीर दी। इस पर पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाया। थाने में भी काफी देर तक शादी को लेकर बातचीत होती रही लेकिन कन्या पक्ष तैयार नहीं हुआ। इस पर वर पक्ष ने तिलक में चढ़ाई गई नगदी व अन्य सामान वापस कर दिया। एसओ जयंती प्रसाद ने बताया कि दोनों पक्षों में समझौता करवा दिया गया।