फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारात आई, जयमाला की रस्म भी हो गई, कमरे में जाकर दुल्हन ने कहा- शादी..वो भी इससे 'कभी नहीं'

Sat, 15 Dec 2018 01:50 PM IST
gaurav gaurav यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
डेमो पिक
धूम-धाम से आई बारात...सब खुश थे। बारातियों का आदर सत्कार हुआ। नाच-गाने के साथ ही बारातियों ने खाना भी खा लिया था। इसके साथ ही शादी की रस्में भी शुरू हो गईं। अब समय आया जयमाला का। दूल्हे और दूल्हन ने एक दूसरे को जयमाला भी पहनाया। इसी दौरान दुल्हन ने कुछ ऐसा देखा कि वो गुमसुम हो गई। जयमाला की रस्म के बाद वो स्टेज से उतरकर कमरे में चली गई। उसने अपनी सहेलियों को बुलाया और बोली- मैं ऐसे लड़के से शादी नहीं करूंगी। दुल्हन की बात सुनकर सन्नाटा छा गया।
विज्ञापन

2 of 5
डेमो पिक
यूपी में कानपुर देहात निवासी एक व्यक्ति ने अपनी बेटी की शादी फतेहपुर जिले के कस्बा जहानाबाद में तय की थी। गुरुवार शाम बारात आई जयमाला की रस्म अदायगी के समय लड़की ने दूल्हे को देखा तो गुमसुम हो गई। वह स्टेज से उतरकर कमरे में चली गई और सहेलियों को बताया कि वह ऐसे लड़के से शादी नहीं करना चाहती है।
विज्ञापन

3 of 5
डेमो पिक
जयमाल के बाद चढ़ावे का कार्यक्रम चल रहा था। तभी, वहां लड़की के शादी करने से इंकार कर देने की खबर पहुंची तो हलचल मच गई। दुल्हन का कहना था कि वह अपने से काफी बड़े उम्र के लड़के से शादी नहीं करेगी।

4 of 5
डेमो पिक
शादी से इंकार की बात पर बारातियों ने घरातियों से नोकझोंक करनी शुरू कर दी। लोगों ने मामले को शांत कराया। तभी किसी ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
डेमो पिक
पुलिस पहुंची तो वहां दोनों पक्षों के बीच समझौता जारी था। पुलिस वापस लौट गई। बिरहर चौकी इंचार्ज सच्चिदानंद सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच आपसी समझौते के बाद बारात वापस लौट गई। बताया कि किसी पक्ष ने पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें