फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फौजी दूल्हे ने फेरों से पहले की ये घिनौनी हरकत, बीकॉम पास दुल्हन बोली अब नहीं करूंगी ये शादी

Fri, 27 Nov 2020 09:13 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
1 of 5
दुल्हन ने किया शादी से इंकार - फोटो : amar ujala
हमीरपुर के मौदहा कस्बे के सिचौलीपुरवा बरात लेकर आए फौजी दूल्हे ने अपाचे बाइक और ढाई लाख रुपए की डिमांड कर दी। इस पर बीकाम कर रही दुल्हन ने शादी से इंकार कर दिया। पंचायत में बात न बनी तो बरात वापस लौट गई। दुल्हन ने पुलिस पर दूल्हे पक्ष की मदद का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

2 of 5
बरात लौटने के बाद घर के बाहर लगी भीड़ - फोटो : amar ujala
मौदहा कोतवाली क्षेत्र के सिचौलीपुरवा गांव बुधवार रात बरात सुमेरपुर कस्बे के बांटी रोड निवासी बीएसएफ में जवान अरविंद वर्मा पुत्र गोरेलाल बरात लेकर पहुंचे थे। दुल्हन निशा वर्मा पुत्री जगदेव ने बताया कि उनके पिता ने दहेज में साढ़े चार लाख नगदी व एक लाख रुपए के जेवर दिए थे।

 
विज्ञापन

3 of 5
हाथों में लगी मेहंदी दिखाती दुल्हन - फोटो : amar ujala
कहा कि दूल्हा व उनके भाई जीतू ने अपाचे बाइक व ढाई लाख रुपए कैश की मांग कर शादी से इंकार कर दिया। बताया कि उनके भाई अग्रज वर्मा ने पुलिस को फोन कर जानकारी दी। लेकिन पुलिस  उनकी मदद नहीं कर रही है। बरात लौट गई है। कहा कि उनके पिता बेलदारी करते हैं कर्ज लेकर शादी की।

 

4 of 5
खाली पड़े खाने के बर्तन - फोटो : amar ujala
दहेज डिमांड पूरी न होने पर बराती वापस लौट गए। लेकिन दूल्हा-दुल्हन के परिजनों के बीच गुरुवार को भी दिन भर पंचायत होती रही, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। फिलहाल सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
लड़की को मनाने के लिए घंटों चली पंचायत - फोटो : amar ujala
इस मामले में कोतवाल मनोज कुमार शुक्ला ने कहा कि सूचना मिलते ही उन्होंने दरोगा अमित यादव को भेजा था। बताया कि बाकी रोड सुमेरपुर निवासी फौजी अरविंद की बुधवार को बरात आई हुई थी। कहा कि जांच में दहेज का मामला नहीं मिला है बल्कि दूल्हे की दूसरी शादी को लेकर इंकार किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें