फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिठूर गंगा महोत्सव में ब्रज की लट्ठमार होली की धूम, बच्चों का नृत्य देख हर कोई हुआ मंत्रमुग्ध

Sat, 29 Feb 2020 10:57 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 4
फूलों की होली - फोटो : अमर उजाला
बिठूर महोत्सव में शाम को मथुरा ब्रज भाषा साहित्य लोक कला संस्थान के 15 सदस्यीय कलाकारों ने ब्रज की लट्ठमार होली पेश की। फाग खेलन बरसाने आये है नंदकिशोर... और गोपी लट्ठ चलाए रे, ग्वाला मत हटियो पीछे गीत पर नृत्य पेश किया।

 
विज्ञापन

2 of 4
फूलों की होली - फोटो : अमर उजाला
इससे पूर्व कलाकारों ने मेरे बांकेबिहारी लाल मन रखियो अपने चरणों में...गीत पेश किया। मोर बन आयो रसिया...गीत पर कलाकारों ने मयूर नृत्य पेश किया। बिठूर महोत्सव में डीपीएस कल्याणपुर के बच्चों को योग से स्वस्थ रहने के टिप्स दिए गए।

 
विज्ञापन

3 of 4
नृत्य करती बच्ची - फोटो : अमर उजाला
बच्चों ने सूर्य नमस्कार, चक्त्रससन,  भुजंगासन सीखा। इन छोटे बच्चों ने योग से सभी का मन मोह लिया।महोत्सव में कैनवास पेंटिंग का भी आयोजन हुआ। इसमें छह प्रतिभागियों ने भाग लिया। भगवंती एजुकेशन सेंटर, मंधना की आरती यादव ने रानी लक्ष्मीबाई की पेंटिंग कैनवास पर उकेरकर पहला स्थान हासिल किया। 

 
विज्ञापन

4 of 4
बच्ची के नृत्य ने मोह लिया मन - फोटो : अमर उजाला
बिठूर महोत्सव के दूसरे दिन नौका चालन प्रतियोगिता हुई। इसमें 19 लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया। इसमें सिद्धधाम आश्रम, चौबेपुर से पत्थर घाट तक चार किमी. तक नौका चलानी थी। प्रतियोगिता में बिठूर के अजीमुल्ला नगर के मोहित गौड़ व सुजीत गौड़ प्रथम, मैनावती नगर पिंटू गौड़ और संजीव गौड़ द्वितीय, रमेल नगर के दीपक गौड़ व सुमित गौड़ तृतीय रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें