फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमिका की शादी के बाद डिप्रेशन का शिकार हुआ प्रेमी, उठाया ऐसा कदम कि 'सन्न रह गए लोग'

Sat, 05 May 2018 05:22 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 4
डेमाे पिक
29 अप्रैल को प्रेमिका की शादी हो जाने के बाद वह गुमशुम सा रहने लगा। न किसी से बात करना न कुछ कहना। धीरे-धीरे वह डिप्रेशन में चला गया। इसके बाद उसने जो कदम उठाया उससे परिवार ही नहीं आसपास के लोग सन्न रह गए।

 
विज्ञापन

2 of 4
डेमाे पिक
हरदोई के सुरसा थाना क्षेत्र के ग्राम पचकोहरा निवासी श्याम मोहन (22) पुत्र श्याम बिहारी का प्रेम प्रसंग सुरसा थाना क्षेत्र के ही एक गांव निवासी युवती से चल रहा था। उक्त गांव में श्याम मोहन की मौसी का घर है। प्रेम प्रसंग का पता जब युवती के परिजनों को चला तो उन्होंने इसकी शिकायत श्याम मोहन की मौसी से की। इस पर श्याम मोहन की मौसी ने उसे गांव आने से मना कर दिया।
 
विज्ञापन

3 of 4
डेमाे पिक
इसके बाद श्याम मोहन दिल्ली में रहकर एक फैक्ट्री में काम करने लगा। होली में श्याम मोहन गांव आया था और फिर अपने बहनोई के घर टड़ियावां थाना क्षेत्र के ग्राम जयराजपुर में रहने लगा था। बीते दिनों उसकी प्रेमिका की शादी दूसरी जगह हो गई थी। इसके बाद से वह लगातार शराब पीता रहता था और अवसाद में था। गुरुवार शाम लगभग सात बजे उसने जयराजपुर के निकट गोमती नदी के किनारे शराब पी और फिर नशे  में नदी में कूद गया। यह देखकर आसपास मौजूद ग्रामीणों ने शोर मचाया तो कुछ ग्रामीण नदी में कूद गए। जब तक नदी से श्याम मोहन को निकाला गया तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
 
 
विज्ञापन

4 of 4
डेमाे पिक
घटना की जानकारी मृतक के बहनोई के पिता रामलखन को दी। मौके पर रामलखन और अन्य परिजन पहुंचे और रात में ही पुलिस को जानकारी दिए बिना शव का अंतिम संस्कार कर दिया। रामलखन ने बताया कि इससे पूर्व भी रामलखन एक बार फांसी लगाकर जान देने की कोशिश कर चुका था। उसकी प्रेमिका की शादी 29 अप्रैल को ही दूसरी जगह हुई थी। उन्होंने बताया कि दोनों के बीच अक्सर फोन पर बात होती थी। नदी के किनारे कीटनाशक की शीशी भी पड़ी मिली। जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि नदी में कूदने से पूर्व श्याम मोहन ने कीटनाशक भी पी लिया था। टड़ियावां के थानाध्यक्ष अशोक यादव ने बताया कि घटना की कोई जानकारी उनको नहीं है
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें