फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मोहब्बत में गई जान': 10 दिन से लापता था किशोर, पेड़ से लटका मिला सड़ा-गला शव, आ रही थी दुर्गंध..पड़ चुके थे कीड़े

Thu, 11 May 2023 04:36 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
1 of 8
hamirpur murder case - फोटो : अमर उजाला
हमीरपुर जिले के सुरौली बुजुर्ग गांव के नारायण गिरी आश्रम के निकट एक किशोर का क्षत-विक्षत शव पेड़ से लटका मिला। शव करीब दस दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। मृतक के पिता का आरोप है कि पुत्र की हत्या करके शव को पेड़ पर लटका दिया गया है।

मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है। डॉग स्क्वायड व फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। थाना क्षेत्र के सुरौली बुजुर्ग के चुनकी डेरा निवासी मृतक के पिता रामचंद्र निषाद ने बताया कि उसका पुत्र लवकुश (16) गांव के उच्च प्राथमिक स्कूल में कक्षा सात का छात्र था।

वह ई-रिक्शा चलाकर उसका सहयोग करता था। 27 अप्रैल को वह लापता हो गया था। 29 अप्रैल को उसने गांव निवासी चोटी, शिवबरन उर्फ सिंता व किशन के खिलाफ पुत्र को लापता करने का मामला दर्ज कराया था। आरोप लगाया कि पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज करके आरोपियों को पूछताछ के लिए पकड़ा।
विज्ञापन

2 of 8
hamirpur murder case - फोटो : अमर उजाला
एक किशोरी से प्रेम प्रसंग, जताई थी आपत्ति
इसके बाद उसी दिन उन्हें छोड़ भी दिया। बताया कि गांव की एक किशोरी से उसका प्रेम संबंध चल रहा था। उसने पुत्र को सख्त हिदायत देते हुए किशोरी के परिजनों को भी किशोरी को समझाने के लिए कहा था। आरोप है कि प्रेम प्रसंग के चलते ही बेटे की हत्या की गई है। बीती शाम बकरी चराने गए एक बच्चे ने शव देखा।
विज्ञापन

3 of 8
hamirpur murder case - फोटो : अमर उजाला
10 दिन पुराना लग रहा था शव
उसने गांव में आकर जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सदर सीओ राजेश कमल ने थानाध्यक्ष रामआसरे सरोज को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। थानाध्यक्ष ने बताया कि शव करीब दस दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। रिपोर्ट आने के बाद गुमशुदगी के मामले में धाराएं बढ़ाकर विवेचना की जाएगी।

4 of 8
hamirpur murder case - फोटो : अमर उजाला
फील्ड यूनिट ने जुटाए साक्ष्य
जंगल में पेड़ पर शव लटके होने की सूचना पर पुलिस महकमे के आला अधिकारी दल बाल और फील्ड यूनिट के साथ मौके पर पहुंचे हुए थे। उन्होंने जांच पड़ताल करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फोरेंसिक और डॉग स्कवायड ने साक्ष्य एकत्रित किए हैं।
विज्ञापन

5 of 8
hamirpur murder case - फोटो : अमर उजाला
पुलिस की लापरवाही के चलते हुई घटना
मृतक के परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि रिपोर्ट दर्ज होने के 10 दिन बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है। मृतक की मां शकुंतला और पिता रामचंद्र ने बताया कि पुत्र के गायब करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी, लेकिन पुलिस आरोपियों से सख्ती से पूछताछ नहीं की।
विज्ञापन

6 of 8
hamirpur murder case - फोटो : अमर उजाला
30 अप्रैल से बंद था मोबाइल
आरोपियों ने उसके पुत्र की हत्या कर दी। वहीं, सुरौली चौकी इंचार्ज आदित्य सिंह का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज होने के बाद वह लगातार लवकुश की तलाश में जुटे रहे, लेकिन किशोर का कहीं पता चल नहीं चल सका था। बताया कि 30 अप्रैल से मृतक का मोबाइल भी बंद बता रहा था।
विज्ञापन

7 of 8
hamirpur murder case - फोटो : अमर उजाला
शव में पड़ चुके थे कीड़े
शव देखकर लगता है कि किशोर की हत्या एक सप्ताह पूर्व ही कर दी गई थी। शव पर केवल कपड़े बचे थे। शरीर की खाल गलने के साथ ही कीड़े पड़ गए। तेज दुर्गंध के चलते शव के पास जाने से लोग कतराते रहे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद घटना की गुत्थी सुलझेगी।
विज्ञापन

8 of 8
hamirpur murder case - फोटो : अमर उजाला
बीहड़ के पेड़ में लटका मिला शव
आरोप लगाया कि पुलिस आरोपियों को पूछताछ के लिए पकड़ा, लेकिन उसी दिन छोड़ दिया। 13 दिन बाद उसके पुत्र का शव नारायणगिरी आश्रम के पास यमुना नदी के किनारे बीहड़ के एक पेड़ से लटका मिला। पिता ने बताया कि गांव के एक किशोरी से उसका प्रेम संबंध चल रहा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें