फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मासूम के साथ रेप कर शव को बोरे में भरकर फेंका, खून से सनी जींस की दो पैंट खोल सकती हैं राज

Tue, 09 Jan 2018 08:46 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 6
डेमो पिक
यूपी के कन्नौज जिले में मासूम के साथ हैवानियत का मामला सामने आते ही आसपास के इलाके के लोग सिहर उठे। जिस किसी ने मानवता को शर्मशार करने वाली इस घटना को सुना वो आंसुओ को रोक न पाया। एक हैवान ने कक्षा तीन की मासूम छात्रा को अपनी हवस का शिकार बना ड़ाला। इतना ही नहीं दरिंदे ने मासूम की हत्या कर शव को बोरे में भरकर खेत में फेंक दिया। जाने क्या है पूरा मामला...
 

 
विज्ञापन

2 of 6
डेमो पिक
कमलेपुर्वा गांव निवासी मान सिंह वर्मा की तिर्वा-खैरनगर मार्ग पर हंसापुर्वा गांव में पेट्रोल पंप के सामने चाय की दुकान है। दुकान पर उनकी मदद के लिए बड़ी पुत्री नेहा (13) व छोटी पुत्री भावना (8) स्कूल का समय खत्म होने के बाद आ जातीं थीं।

 
विज्ञापन

3 of 6
डेमो पिक
मान सिंह रविवार दोपहर करीब दो बजे एक तेहरवीं संस्कार में तिर्वा कोतवाली के झबरा गांव गए थे। स्कूल का अवकाश होने के कारण वह दुकान की जिम्मेदारी नेहा व भावना को सौंप गए थे। मान सिंह के मुताबिक, भावना रविवार शाम करीब पांच बजे सब्जी लेकर घर गई थी। यहां घर पर उसकी मां मिथलेश ने उसे यह कहकर वापस भेज दिया कि जल्द जाकर दुकान बंद करा दे। दोनों बहनें जल्दी घर लौट आएं। इस पर वह घर से दुकान के लिए निकली। इसके बाद उसका कोई पता नहीं चला।

 

4 of 6
डेमो पिक
मान सिंह रात नौ बजे रिश्तेदारी से घर लौटा तो पुत्री के लापता होने की जानकारी हुई। काफी खोजबीन की पर उसका पता नहीं चला। सुबह करीब 10 बजे गांव के ही युवक रवि कुमार पुत्र रामऔतार ने बताया कि गिरीश चंद्र पुत्र दुलारे के सरसों के खेत में एक बोरा पड़ा है, उसमें किसी के पैर दिख रहे हैं। इस सूचना पर गांव के कई लोगों के साथ मान सिंह खेत पर पहुंचा। कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने जब शव को बाहर निकाला तो उसने अपनी पुत्री भावना के रूप में शिनाख्त की।

 
विज्ञापन

5 of 6
डेमो पिक
एसपी, एएसपी, सीओ ने मौके पर पहुंचकर घटना के बाबत जानकारी जुटाई। फोरेंसिक व स्वाट टीम ने भी साक्ष्य जुटाए। देर शाम कोतवाली में मान सिंह की तहरीर पर गांव के ही कादर उर्फ अमित पुत्र हीरालाल के खिलाफ दुष्कर्म व हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
डेमो पिक
सीओ मोनिका यादव ने बताया कि मृतका गुप्तांग पर चोट के निशान के निशान मिले हैं। प्रारंभिक जांच में दुष्कर्म के बाद हत्या की बात सामने आई है। सही जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही सामने आएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें