फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमावस की काली रात में तंत्र-मंत्र पूजा से मासूम की बलि, तालाब की मिट्टी में दफन था शव, नोच ली थी खाल

Fri, 05 Apr 2019 08:26 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
मासूम की बलि के लिए हत्या के बाद यहीं दफन किया था शव - फोटो : अमर उजाला
खजाने की तलाश में एक दंपति ने अमावस की काली रात में 8 साल के मासूम के साथ दरिंदगी की सारी हदों को पार कर दिया। मासूम के गले में कीलें चुभाेई गईं। उसकी पीठ पर गर्म सलाखाें से दागा गया। इतना ही नहीं हत्या कर उसका शव तालाब किनारे गीली मिट्टी में दफन कर दिया। जब मासूम का शव मिला तो उसके शरीर पर कहीं कहीं से खाल भी गायब थी। पुलिस अधिकारियों की भी आंखे मासूम का शव देखकर कुछ पल के लिए नम हो गईं।

 
विज्ञापन

2 of 5
घटनास्थल पर पूछताछ करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
उन्नाव के चकलवंशी माखी थानाक्षेत्र के परमनी गांव में दो दिन से लापता बच्चे का शव गांव के बाहर एक तालाब किनारे मिला। शव पर गर्म लोहे से दागने, चोटी काटने, सिर और गले में कीलनुमा नुकीली चीज घाेंपने के निशान हैं। मृतक के पिता ने पड़ोस में रहने वाले दंपति पर खजाने के लालच में बलि चढ़ाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने भी तंत्रमंत्र के चक्कर में हत्या की पुष्टि की है। पड़ोस में रहने वाले दंपति को हिरासत में लिया है।

 
विज्ञापन

3 of 5
मासूम का शव देख एक पल के लिए पुलिस अधिकारी भी स्तब्ध हो गए - फोटो : अमर उजाला
घटना में दंपति के अलावा परिवार के तीन और लोग शक के दायरे में हैं। सीओ गौरव त्रिपाठी ने बताया कि गुमशुदगी के मुकदमे को हत्या में तरमीम करने की कार्रवाई की जा रही है। माखी थानाक्षेत्र के परमनी गांव निवासी कन्हैयालाल का बेटा आदर्श (8) बुधवार शाम घर के बाहर खेलते समय लापता हो गया था। घरवालों ने उसकी तलाश की लेकिन कहीं पता नहीं चला। पिता ने गुरुवार को माखी थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी।

 

4 of 5
घटनास्थल पर मौजूद सैकड़ों लोग - फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार सुबह घर से दो सौ मीटर दूर सूबेदार के खेत में बने तालाब में ग्रामीणों ने एक बच्चे के शव को सूअरों द्वारा नोंचते हुए देखा तो कन्हैयालाल व पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को तालाब से बाहर निकाला। शव दो दिन से लापता आदर्श का था। उसका दाहिना कान भी काटा गया था। शरीर के कई हिस्सों से खाल भी गायब थी। जबकि पीठ में किसी गर्म चीज से दागने का निशान मिला। पिता कन्हैयालाल ने गांव में ही रहने वाले विश्राम व उसकी पत्नी पर बच्चे की बलि चढ़ाने का आरोप लगाया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मासूम की मां - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने दंपति व उसके बेटे को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उन्होंने बलि चढ़ाने की बात कबूल कर ली। विश्राम ने बताया कि उसकी पत्नी रानी तंत्र विद्या जानती है। उसे सपना आया था कि अगर वह बच्चे की बलि चढ़ाएगी तो उसे अकूत संपत्ति मिल जाएगी। बुधवार शाम आदर्श का अपहरण कर उन्होंने उसे घर में छिपा लिया था। गुरुवार को अमावस की रात उन्होंने घर में पूजा की और बच्चे की बलि चढ़ा दी। एसपी एमपी वर्मा ने बताया कि आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें