फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड में खत्म होती 'एक्सप्रेशन आर्ट' और सच्चे कलाकारों की बेकद्री पर गोविंदा ने दिए 10 बड़े बयान

Sun, 09 Dec 2018 08:18 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

- कलाकार नहीं चंद अमीर लोग चला रहे हैं फिल्म इंडस्ट्री
- कानपुर से हुई थी मेरे करियर की शुरुआत, पनकी मंदिर में किया था दंडवत प्रणाम
- बॉलीवुड मेरा परिवार है, इसने मुझे बहुत कुछ दिया मैं कभी इसका विरोध नहीं कर सकता
विज्ञापन
1 of 12
डेमो पिक
फिल्म इंडस्ट्री में आ रहे नए चेहरों के सवाल पर बॉलीवुड स्टार गोविंदा ने कानपुर में कहा कि अब एक्सप्रेशन की प्रतिभा खत्म होती जा रही है। जो भी नए चेहरे बॉलीवुड में इंट्री कर रहे हैं उनमें कला तो है पर वो उसे पब्लिक के सामने पेश नहीं कर पा रहे हैं। फिल्म इंडस्ट्री पर चंद अमीर लोगों ने कब्जा कर लिया है।
 
विज्ञापन

2 of 12
डेमो पिक
जो काबिल है उनके पास काम नहीं है जिसकी जेब में पैसे हैं उसे ही हीरो बनाया जा रहा है। गोविंदा ने कहा कि बॉलीवुड में अब सब कुछ पहले जैसा नहीं रहा। कभी यहां कला की कद्र होती थी पर अब पैसे वालों ने कला को काबू कर लिया है।
विज्ञापन

3 of 12
डेमो पिक
अच्छे कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए मंच नहीं मिल रहा है। बॉलीवुड के नए चेहरों में ऐसे बहुत कम हैं जिनका परिवार फिल्म इंडस्ट्री से संबंध न रखता हो।

4 of 12
डेमो पिक
उन्होंने कहा कि नये चेहरों और कलाकारों को जब हम मंच देंगे तभी उन्हें मौका मिलेगा। टैलेंट को पैसों के जाल में कैद कर लिया गया है।
विज्ञापन

5 of 12
डेमो पिक
जो वो चाहते हैं वहीं दिखाया जाता है।  दर्शक क्या देखना चाहता है इसपर किसी का कोई ध्यान नहीं है।
विज्ञापन

6 of 12
डेमो पिक
पैसों के बल पर नए कलाकारों की सोच पर काबू कर लिया गया है। अब लोग पैसों के दम पर बॉलीवुड में फिल्माई बनाई जा रही हैं। 
विज्ञापन

7 of 12
डेमो पिक
कानपुर के चिंटल्स स्कूल के साहित्योत्सव में शामिल होने शहर आए बॉलीवुड स्टार गोविंदा ने कहा कानपुर कमाल का शहर है। यहां आकर अपना सा फील होता है।

8 of 12
डेमो पिक
मेरे करियर की शुरुआत भी कानपुर से ही हुई थी। डॉयरेक्टर रवी चोपड़ा के साथ कम बजट की फिल्म सोने की धरती की शूटिंग शुरु होने से पहले मैं पनकी मंदिर गया।

9 of 12
डेमो पिक
हनुमान जी के सामने दंडवत हुआ फिर काली माता के मंदिर गया। गोविंदा ने बताया कि मेरी मां निर्मला देवी ने भी एक स्टेज शो के जरिए कानपुर से ही अपना करियर शुरु किया था। उसमें उन्होंने एक जोगन का भेष धारण किया था।

10 of 12
डेमो पिक
जल्द रिलीज होगी फिल्म रंगीला राजा 
फिल्म रंगीला राजा में सेंसर द्वारा 20 कट लगाए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि जल्द ही फिल्म रिलीज होगी। कोर्ट के फैसले के बाद तय होना था कि कब फिल्म रिलीज की जाए। अब कोर्ट का फैसला आ गया है। उन्होंने कहा बॉलीवुड की एक लॉबी है जो चाहती है कि मेरी फिल्म रिलीज न हो।

11 of 12
डेमो पिक
विरोध करने पर लोगों को बुरा लगता है। बॉलीवुड मेरा परिवार है। इसने मुझे बहुत कुछ दिया है। मैं कभी इसके खिलाफ नहीं जाऊंगा। फिल्म इंडस्ट्री से सपोर्ट मिलने के सवाल पर गोविंदा ने कहा कि मुझे सपोर्ट की कोई जरूरत नहीं है। मैं भगवान के भरोसे हूं।
विज्ञापन

12 of 12
डेमो पिक
मैं किसी का विरोध नहीं करता हूं। जल्द ही मेरे फैंस के लिए मेरी फिल्म लगेगी। मुझे पूरा भरोसा है कि वो मुझे वैसा ही प्यार देंगे जैसा उन्होंने पहले मुझे दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें