फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चल छैंया छैंया गाने वाले बॉलीवुड गायक सुखविंदर बोले, तमाशा से नहीं गाना गाकर लोगों को टैलेंट दिखाएं

Sun, 15 Dec 2019 08:55 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
सुखविंदर के सुरों में सराबोर हुए लाेग - फोटो : अमर उजाला
जिनके सिर हो इश्क की छांव पैरों के नीचे जन्नत होगी..चल चल छैया छैया छैया...गाना गाने वाले बॉलीवुड के मशहूर सिंगर सुखविंदर सिंह कानपुर आए तो बोले मैं पांचवीं बार शहर आया हूं। हर बार यहां का अपनापन आकर्षित करता है। यहां के खाने में इतनी वैरायटी है कि उसमें से पंजाब की खुशबू आती है।

 
विज्ञापन

2 of 5
सुखविंदर के सुरों पर झूमें लोग - फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला से खास बातचीत में सुखविंदर ने शहर के जायके से लकर बॉलीवुड में चल रहे रीमिक्स के दौर और अपने नए प्रोजेक्ट के बारे में बताया। सुखविंदर ने कहा कि मेरे लिए सिंगिंग भगवान की आराधना से कम नहीं हैं, इसलिए कोशिश रहती हैं कि ऐसा गाऊं की वह गाना लोगों की रूह में उतर जाए और उसकी चर्चा हर जगह हो।

 
विज्ञापन

3 of 5
गाना गाते गायक सुखविंदर - फोटो : अमर उजाला
वह बोले जब भी उनको कोई गाना मिलता है तो सबसे पहले वे इसे लेकर आत्ममंथन करते हैं। गानों को पूरी तरह से समझकर उसकोजीते हैं और फिर रिकॉर्डिंग स्टूडियो में जाकर उसमें कुछ प्रयोग करके गाने को रिकॉर्ड करते हैं। बॉलीवुड में चल रहे पुराने गानों के रीमिक्स के ट्रेंड पर सुखविंदर ने कहा कि यह अच्छा है।

 

4 of 5
सुखविंदर ने खूब झुमाया - फोटो : अमर उजाला
मैं खुद भी रीमिक्स गाना चाहता हूं। जब भी मौका मिलेगा तो उसमें कुछ ऐसा प्रयोग करूंगा कि लोगों को नया वर्जन पसंद आए। वहीं, गीतों में इस्तेमाल हो रहे अपशब्दों पर सुखविंदर ने कहा कि ऐसा नहीं होना चाहिए। तमाशा करके नहीं गाना गाकर लोगों को अपना टैलेंट दिखाना चाहिए।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सुखविंदर ने जमकर झुमाया - फोटो : अमर उजाला
गाने ऐसे हो जो सालों साल लोगों को याद रहे। गाना यूं आए और यूं ही चला जाए तो वो व्यर्थ है। हाऊसफुल- 4 में गाना छम्मो और कमांडो- 3 में इरादे कर बुलंद गाना गाने वाले सुखविंदर ने अपने जल्द ही आने वाले प्रोजेक्ट पर भी चर्चा की। बताया किरनबीर कपूर स्टारर फिल्म शमशेरा में उन्होंने गाने गाए हैं जो लोगों को पसंद आएंगे। वहीं फिल्म आधार कार्ड, जज्बा में भी उन्होंने गीत गाए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें