फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिंदगी भर साथ रहने का टास्क है अरेंज मैरिज, इसका अपना ही एक मजा है- सिंगर अंकित तिवारी

Tue, 20 Feb 2018 08:12 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
अंकित तिवारी
बाॅलीवुड के मशहूर सिंगर अंकित तिवारी अरेंज मैरिज काे लव मैरिज बनाने में यकीन रखते हैं। शादी के बाद एक-दूजे से प्यार करने और आपसी समझ के साथ जिंदगी भर साथ रहने का टास्क है अरेंज मैरिज। इसका अपना ही एक मजा है।
 
विज्ञापन

2 of 5
अंकित तिवारी
सोमवार को शहर पहुंचे मशहूर बॉलीवुड सिंगर अंकित तिवारी का मंगलवार को तिलक है और 23 फरवरी को शादी। अंकित जिंदगी के इस सफर की शुरूआत से काफी खुश नजर आए। मुस्कुराते हुए बोले कि उनकी होने वाली जीवनसंगिनी पल्लवी से वे अपने दिल की हर बात साझा करते हैं। इससे उन्हें सुकून मिलता है।
 
विज्ञापन

3 of 5
अंकित तिवारी
सोमवार को उनके काकादेव स्थित घर पर माता की चौकी आयोजित हुई। मंगलवार को गुमटी स्थित एक होटल में उनका तिलक समारोह होगा। अंकित की शादी किदवई नगर निवासी पल्लवी शुक्ला से हो रही है। वे पेशे से मेकैनिकल इंजीनियर हैं और पिछले दस सालों से बंगलूरू में रह रही हैं।

4 of 5
अंकित तिवारी
अंकित का कहना है कि पल्लवी ने उन्हें और उनके काम को समझा। अंकित की शादी 23 फरवरी को होटल लैंडमार्क में होगी। शादी के दिन अंकित सफेद शेरवानी पहनेंगे। इस शेरवानी को फैशन डिजाइनर नीलेश और मीतेश ने डिजाइन किया है। 26 फरवरी को कान्हा गैलेक्सी मे रिसेप्शन होगा। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अंकित तिवारी
अंकित का कहना है कि रिसेप्शन के बाद वे दोनों मुंबई जाएंगे। वहां पार्टी देंगे। इसके बाद मालदीव या मॉरीशस जाएंगे। जल्द ही अंकित का एमी जैक्सन के साथ मेहबूबा म्यूजिक वीडियो लांच होने वाला है। इसमें अंकित पहली बार एरोबिक डांस करते हुए नजर आएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें