बॉलीवुड को कानपुर की लोकेशन खूब भा रही है। पिछले साल यहां हुई फिल्म ‘होटल मिलन’ की शूटिंग के बाद अब ‘बमफाड़’ की शूटिंग चल रही है। इस फिल्म के लीड एक्टर बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता परेश रावल के बेटे आदित्य रावल हैं। आदित्य इस फिल्म से अपना डेब्यू कर रहे हैं। वहीं एक्ट्रेस सना अमीन शेख हैं। तीन दिन से चल रही शूटिंग में डीएवी कॉलेज, मॉल रोड के रीटा होटल और फूलबाग में कई सीन शूट भी हो चुके हैं। अभी एक महीने शूटिंग और चलेगी। फिल्म के निर्देशक बिंदकी निवासी रंजन चंदेल हैं। 10 दिन पहले हुए ऑडिशन के बाद शहर के जूनियर कलाकारों को भी फिल्म में मौका दिया गया है।
आगे की स्लाइड में पढ़ेंः- सना सिंघम, टेबल नंबर-21 में भी काम कर चुकी हैं...