फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bollywood की बड़ी-बड़ी हस्तियां इस Accordion मास्टर के लिए रहती थीं परेशान

Sat, 31 Mar 2018 08:30 AM IST
गौरव शुक्ला, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 7
अमिताब बच्चन के साथ पुरानी फोटो में एकॉर्डियन वादक कुमार
बॉलीवुड में एक जमाना वो भी था जब मो. रफी और किशोर कुमार जैसी हस्तियों से भी ज्यादा भाव पियानो-एकोर्डियन इंस्ट्रुमेंट आर्टिस्ट खाते थे। हिंदी सिनेमा के 70 के दशक में पियानो-एकोर्डियन बजाने वालों की संख्या बहुत कम हुआ करती थी। अपने जमाने की सुनहरी यादों को ताजा करते हुए फिल्म और टीवी इंडस्ट्री के मशहूर पियानो-एकोर्डियन आर्टिस्ट और म्यूजिक डायरेक्टर कुमार सक्सेना ने कई ऐसी कहानियां सुनाईं जिन्हें जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। 
 
विज्ञापन

2 of 7
म्यूजिक डायरेक्टर कुमार सक्सेना
कुमार सक्सेना बताते हैं कि 1988 में वह कानपुर दूरदर्शन के मशहूर टीवी सीरियल 'रामायण' के कलाकारों को साथ लेकर लाइव शो करने के लिए गए थे। कानपुर का ग्रीनपार्क स्टेडियम दर्शकों से खचाखच भरा था। हर कोई राम के रूप में अरुण गोविल और सीता के रोल में दीपिका चिखलिया को देखने के लिए बेताब था। हजारों की भीड़ में अचानक 'जय श्रीराम' के नारे लगने लगे। रामायण का लाइव शो स्टार्ट ही हुआ था कि पब्लिक अचानक शांत हो गई। सीता की विदाई के गीत पर दर्शक फूट-फूटकर रोने लगे थे। 
 
विज्ञापन

3 of 7
कुमार ने रामायण के मशहूर कलाकारों के साथ ग्रीनपार्क स्टेडियम में किया था लाइव शो डायरेक्ट
कानपुर इंदिरा नगर निवासी कुमार सक्सेना बॉलीवुड के वह मशहूर एकॉर्डियन बजाने वाले हैं जिनकी खोज-खबर न मिलने पर मोहम्मद रफी और किशोर कुमार जैसी हस्तियां परेशान हो जाती थीं। उस जमाने में एकॉर्डियन बजाने वालों की संख्या बहुत कम हुआ करती थी इसी वजह से कुमार की डिमांड मुंबई की टीवी और फिल्म इंडस्ट्री में बढ़ गई। करीब 70 साल की उम्र में कुमार आज भी पहले की तरह जुनूनी म्यूजिक डायरेक्टर और फिल्म प्रोड्यूसर हैं। 1988 में रामानंद सागर के टीवी सीरियल ‘रामायण’ के प्रमुख कलाकारों अरुण गोविल, दीपिका चिखलिया के साथ कुमार ने कानपुर में लाइव शो किया था। तीस साल पहले ग्रीनपार्क स्टेडियम पर टीवी के राम, लक्ष्मण, सीता और रावण मंच पर आए थे। इस लाइव शो का डायरेक्शन कुमार सक्सेना ही कर रहे थे।
 

4 of 7
कुमार सक्सेना की पुरानी फोटो और हाल ही में जॉनी लिवर के साथ तस्वीर
‘रामायण’ सीरियल के टाइटल सॉन्ग में भी कुमार ने एकॉर्डियन बजाया था। दिन, महीने और साल गुजरते गए मुंबई की फिल्म इंडस्ट्री और टीवी इंडस्ट्री के पीरियड के साथ तौर-तरीके बदल गए। समय के साथ-साथ अब कुमार ने भी खुद को अपडेट कर लिया है। कुमार ने हाल ही में फिल्म प्रोड्यूस की है और अपने काम का स्टाइल भी थोड़ा बदल दिया है। साल 2017 में रिलीज हुई थ्रिलर-हॉरर फिल्म ‘आएगी वो आएगी’ को दर्शकों ने खूब पसंद किया। यूट्यूब पर इस फिल्म को 10 लाख 48 हजार से ज्यादा लोगों ने देखा है। 
 
विज्ञापन

कुमार सक्सेना की उपलब्धियां

5 of 7
कुमार सक्सेना
- मशहूर गायक मुकेश, किशोर कुमार, रविंद्र जैन, तलक महमूद, शंकर-जयकिशन, एसडी बरमन, रामानंद सागर और महेश भट्ट के साथ फिल्म और टीवी के गानों के लिए में म्यूजिक दिया। 
- मुंबई फिल्म इंडस्ट्री में म्यूजिक डायरेक्टर और म्यूजिक अरेंजर के तौर पर स्टैबलिश
- रामायण टीवी सीरियल के लिए बैकग्राउंड म्यूजिक तैयार किया
- टेलीविजन सीरियल जी हॉरर, अनहोनी, नागिन, संतान और बुलंदियां के लिए म्यूजिक दिया
- फिल्म ‘फिर तेरी कहानी याद आई’ का टाइटल सॉन्ग- ‘बरसात सी भीगी रातों में फिर तेरी कहानी याद आई’ कंपोज किया। 
- तुलसी रामसे और श्याम रामसे (रामसे ब्रदर्स) की हॉरर फिल्मों में म्यूजिक दिया
- सौ से ज्यादा देशों में लाइव शो किया
 
विज्ञापन

यूपी के यंग टैलेन्ट को बढ़ाने के लिए बनाएंगे फिल्में

6 of 7
कुमार सक्सेना का इंटरव्यू
कुमार बताते हैं कि उनके पिता मजिस्ट्रेट थे। इंदिरा नगर वाले घर में उनके बड़े भाई रिटायर्ड एडवोकेट गोपाल सक्सेना रहते हैं। मुंबई में कुमार अपने बेटे और बहू के साथ रह रहे हैं। हर बड़ा त्योहार मनाने के लिए वह कानपुर जरूर आते हैं। कुमार यूपी के यंग टैलेन्ट को आगे बढ़ाने के लिए कबीर, रहीम और तुलसीदास पर लो बजट फिल्म बनाना चाहते हैं। इन फिल्मों को वह डॉक्यूमेंट्री की तरह नहीं बनाना चाहते। संतों पर ऐसी फिल्में बनाना चाहते हैं जिसे युवा पसंद करें। कुमार का अपकमिंग प्रोजेक्ट ‘जय महावीर स्वामी’ है। इस फिल्म की शूटिंग जून 2018 में शुरू होगी।  
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रोफाइल:-

7 of 7
कुमार सक्सेना का इंटरव्यू
नाम: कुमार सक्सेना
जन्म: 24 जुलाई 1949, बरेली
शिक्षा: 1967 में ग्रेजुएशन किया और 1968 में मुंबई गए। वहां बॉम्बे यूनिवर्सिटी से 1969 में लॉ किया। पियानो एकोर्डियन बजाने का शौक था। इलेक्ट्रिक गिटार और एकोर्डियन बजाया करते थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें