फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए इस Bollywood Actor ने मोदी सरकार को 100 में से कितने नंबर दिए ?

Mon, 02 Apr 2018 08:10 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
पीएम मोदी, राजपाल यादव
फिल्म अभिनेता राजपाल यादव ने सोमवार को यूपी के हरदोई जिले में संडीला के टीआरएस कान्वेंट स्कूल के किड्जी जोन का फीता काटकर शुभारंभ किया। स्कूल पहुंचे अभिनेता राजपाल यादव का बैंड बाजे के  साथ स्वागत किया गया। राजपाल यादव ने कहा कि किसी कमजोरी को लेकर यदि कोई आपका मजाक उड़ाए तो इसे अन्यथा न लें, बल्कि उसी कमजोरी को ताकत के रूप में विकसित करें।
 
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
राजपाल यादव - फोटो : अमर उजाला
राजपाल ने कहा कि स्कूल वह जगह है जहां बच्चों का किरदार तय होता है। माहौल सकारात्मक मिला तो तय है कि बच्चे का भविष्य भी उज्ज्वल होगा। हिंदी हमारी मातृभाषा है, जबकि अंग्रेजी समय की जरूरत है। जितना ध्यान हम अंग्रेजी विषय की मजबूती पर देते हैं उतना की काम हमें मात्र भाषा को सुदृढ़ करने के लिए करना चाहिए।
 
 
विज्ञापन

3 of 5
राजपाल यादव
उन्होंने फिल्म का डॉयलाग, मुझे क्या मंदिर का घंटा समझ रखा है, जो आया बजा कर चला गया, सुनाया। जिस पर बच्चों ने तालियां बजाकर अभिनंदन किया। किड्जी जोन के शुभारंभ पर टीआरएस कान्वेंट स्कूल में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि व सिने अभिनेता राजपाल यादव की मौजूदगी में बच्चों ने कार्यक्रम प्रस्तुुत किए। इस दौरान बच्चों का फैशन शो आकर्षण का केंद्र बना रहा। 
 

4 of 5
राजपाल यादव
अभिनेता राजपाल यादव ने पत्रकारों से वार्ता की। राजपाल यादव ने मोदी सरकार की तारीफ में कसीदे पढ़े। कहा कि भाजपा सरकार को सकारात्मक सोच के साथ काम करने व विकास करने के मसले पर शत प्रतिशत नंबर मिलने चाहिए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पीएम मोदी, राजपाल यादव
राजपाल यादव ने कहा कि वह मूल रूप से शाहजहांपुर जिले के रहने वाले हैं। हरदोई नजदीकी जनपद है, इसके लिए उन्हें हरदोई से भी खासा लगाव है। कहा कि संडीला के लड्डू हमेशा से उन्हें पसंद रहे हैं। राजनीतिक पार्टी का गठन किए जाने के सवाल पर राजपाल यादव ने कहा कि वह समाज में बदलाव लाना चाहते हैं, उनकी कोशिश है कि सभी वर्ग अपने अधिकारों को लेकर जागरूक हों।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें