कानपुर देहात के जंगल में जीजा-साली के शव क्षतविक्षत मिले हैं। युवक के आधार कार्ड और किशोरी के कपड़ों, हुलिये से पहचान हो गई है। दोनों में प्रेम-प्रसंग चल रहा था। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
1 of 8
मौके पर जमा लोग और पुलिस, उमाकांत की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
यूपी के कानपुर देहात इलाके में प्रेमी युगल के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की तो खुलासा हुआ है कि प्रेमी युगल आपस में जीजा-साली हैं। साली नाबालिग थी। दोनों कई दिन से घर से लापता थे। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू की।
जानकारी के अनुसार, कानपुर देहात के मूसानगर थाना क्षेत्र के किशवा दुरौली के जंगलों में गुरुवार सुबह कई दिन से घर से गायब युवक और किशोरी के क्षतविक्षत (सड़े-गले) शव मिले। दोनों की शिनाख्त जीजा-साली के रूप में हुई है।
शव के पास से जहरीले पदार्थ की पुड़िया व गिलास मिलने पर पुलिस आत्महत्या मानकर जांच कर रही है। वहीं, किशोरी की गुमशुदगी की जांच में लापरवाही पर देवराहट के थानाध्यक्ष को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
2 of 8
मौके पर लगी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
किशवा दुरौली के जंगल में मवेशी चरा रहे ग्रामीणों ने गुरुवार सुबह पानी भरे खेत में किशोरी व युवक का सड़ा गला शव देखा। घटना की जानकारी पर सीओ भोगनीपुर संजय सिंह, थानाध्यक्ष मूसानगर कालीचरन पहुंचे। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम की मदद से साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन
3 of 8
मौके पर मौजूद पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
छानबीन में युवक की जेब से एक छानबीन में युवक की जेब से एक आधार कार्ड मिला। इसमें नाम, पते से पुलिस ने राजपुर थाना क्षेत्र के खरतला निवासी महावीर से संपर्क किया। महावीर ने युवक की शिनाख्त अपने बेटे उमाकांत (22) के रूप में की।
4 of 8
उमाकांत की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कपड़ों व हुलिए से किशोरी के शव की पहचान
वहीं, पास में मिले किशोरी के शव को उमाकांत की 16 वर्षीय साली का होने की आशंका जताई। इसके बाद पुलिस ने युवक की पत्नी व उसके ससुर को बुलाया। इनके पहुंचने पर कपड़ों व हुलिए से किशोरी के शव की पहचान हो सकी।
विज्ञापन
5 of 8
उमाकांत की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पिता बोले-खूब समझाया नहीं माना बेटा
उमाकांत की मौत के बाद पिता महावीर, मां निर्मला बिलखती रहीं। पिता ने बताया कि उनके तीन बेटे हैं। तुलसीराम, शंकर गुजरात में पानी पूरी का ठेला लगाते हैं। सबसे छोटा उमाकांत था। वह राजपुर में ठेला लगाता था। एक साल पहले उमाकांत ससुराल गया था। वहां पर उसकी साली को लेकर विवाद हुआ था। रिश्तेदारों के बीच पंचायत हुई। मामला थाने तक पहुंचा तो समझाकर शांत करा दिया गया।
विज्ञापन
6 of 8
मौके पर जमा लोग और पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इधर, ससुराल वालों ने बहू के साथ ही साली को भी रखने के लिए कहा था। कुछ दिन उसने साली को साथ रखा। इसके बाद देवराहट थाना क्षेत्र के एक गांव के रिश्तेदार के यहां छोड़ आया था। बेटे को उसने खूब समझाया कि वह बहू व अपने बच्चों का ख्याल रखे, लेकिन वह नहीं माना और यह दिन देखना पड़ा। उन्होंने दोनों की मौत पर अनहोनी की आशंका जताई है।
विज्ञापन
7 of 8
kanpur suicide
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस ने न रिपोर्ट लिखी न ही कोई कार्रवाई की
किशोरी के चाचा ने 30 सितंबर को देवराहट थाने में तहरीर दी थी। उसने आरोप लगाया था कि उसकी 16 वर्षीय भतीजी को उमाकांत 25 सितंबर की दोपहर बहला फुसला कर ले गया। उसने पुलिस से भतीजी की तलाश करने की गुहार लगाई, मगर पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से नहीं लिया। किशोरी के गायब होने पर उसकी तलाश तो दूर गुमशुदगी तक दर्ज नहीं की गई। पुलिस जांच में लापरवाही सामने आने पर एसपी श्रद्धा नरेंद्र पांडेय ने देवराहट थानाध्यक्ष सुनील कुमार को निलंबित किया है।
जानकारी देते पुलिस अधिकारी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
युवक और किशोरी ने आत्महत्या की है। किशोरी के घर से गायब होने की देवराहट थाना में शिकायत की गई थी। थाना पुलिस द्वारा लापरवाही की गई। थानाध्यक्ष ने उच्चाधिकारियों को भी जानकारी नहीं दी। लापरवाही पर थानाध्यक्ष को निलंबित कर दिया गया है। मामले में जांच चल रही है। श्रद्धा नरेंद्र पांडेय, एसपी