फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी की रैली में काले कपड़े पहनने पर प्रतिबंध, नहीं ले सकेंगे सेल्फी, मोबाइल रहेगा ऑफ

Fri, 08 Mar 2019 05:44 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में काले कपड़े पहनकर आने पर प्रतिबंध रहेगा। गुरुवार को एसएसपी अनंत देव ने सुरक्षा व पुलिसकर्मियों की ड्यूटी निर्धारित कर यह जानकारी दी। एनएसजी, एसपीजी, एटीएस और एसटीएफ कमांडो के साथ ही सर्विलांस टीम मुस्तैद रहेगी।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
डेमो
45 ऊंची इमारतों पर दूरबीन और वायरलेस के साथ पुलिसकर्मी तैनात होंगे। मंच के आगे और पीछे की सुरक्षा एनएसजी कमांडो संभालेंगे। स्नाइपर भी तैनात होंगे। आईईडी और आत्मघाती दस्ते पर नजर रखने के लिए एनएसजी के 40 कमांडो तैनात किए गए हैं। रैली में पांच गैंगवे और सात रेडियल गैंगवे (गैलरियां) बनाए गए हैं।

 
विज्ञापन

3 of 5
डेमो
इसमें पैरा मिलेट्री तैनात रहेगी। पीएसी भी रहेगी। बिना चेकिंग के कोई भी रैली स्थल में नहीं जा सकेगा। रैली की सुरक्षा में तैनात होने वाले पुलिस, पीएसी और पैरा मिलेट्री कर्मियों की ब्रीफिंग हुई। एडीजी (सुरक्षा) विजय कुमार ने कहा कि अफसर अपने साथ ड्यूटी करने पर कर्मियों को पहचान लें। आपस में बातचीत कर लें, जिससे रैली के दौरान किसी तरह की दिक्कत न हो।

 

4 of 5
डेमो
एडीजी ने कहा कि दहशतगर्दों ने घटना को अंजाम देने का तरीका बदल दिया है। वे अब भीड़ में नहीं चलते हैं, बल्कि अकेले निकलते हैं। इसलिए रैली में अकेले या पहले पहुंचने वालों की तलाशी के साथ ही उन पर खास नजर रखी जाए। एडीजी जोन प्रेम प्रकाश ने कहा कि ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मी मोबाइल स्विच ऑफ रखेंगे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
डेमो
एसएसपी ने बताया कि प्रधानमंत्री का हेलीकॉप्टर रैली स्थल पर उतरेगा। जनसभा के बाद प्रधानमंत्री रैली स्थल से हेलीकॉप्टर से चकेरी एयरपोर्ट रवाना हो जाएंगे। इसलिए ट्रैफिक बंद नहीं किया जाएगा। भारी वाहनों के आने-जाने पर प्रतिबंध रहेगा। सेल्फी भी नहीं लेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें