फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिशन 2019: ग्रामीण क्षेत्राें में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए भाजपा ने चली यह चाल

Mon, 23 Apr 2018 10:23 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 4
डेमाे पिक
भाजपा मिशन 2019 फतेह करने के लिए अभी से तैयारियाें में जुट गई है। बीजेपी ग्रामीण इलाकाें में भी अपनी पैठ बनाना चाहती है। इसके लिए अब पार्टी के कद्दावर नेता मैदान में उतरेंगे अाैर इस समस्या से निजात दिलायेंगे। 
 
 
विज्ञापन

2 of 4
डेमाे पिक
कानपुर शहरी क्षेत्रों में अक्सर बढ़त पर रहने वाली भाजपा अब ग्रामीण क्षेत्रों में पैठ बनाने पर जोर दे रही है। यही वजह है कि उसने प्रदेश सरकार के मंत्रियों और विधायकों को रात के समय गांवों में चौपाल लगाने को कहा है। वैसे प्रदेश के अन्य जिलों में चौपाल शुरू हो चुकी है। कानपुर में पहली बार कुफवार (नर्वल के पास) गांव में कैबिनेट मंत्री सतीश महाना 26 अप्रैल को चौपाल लगाएंगे।

 
विज्ञापन

3 of 4
डेमाे पिक
इस चौपाल का मकसद है, गांव वालों की शिकायतों का तत्काल निस्तारण कराना। औद्योगिक विकास मंत्री महाना ने बताया कि कुफवार गांव उनके विधानसभा क्षेत्र का है। इसमें वे जिले के सभी विभागों के अधिकारियों के साथ प्रवास करेंगे। गांव वालों की हर एक समस्या का मौके पर निस्तारण कराया जाएगा। आसपास के गांवों के लोगों की भी समस्या सुनी जाएगी। पहले रात में चौपाल, फिर अगले दिन क्षेत्र का निरीक्षण करने की योजना है।

 
विज्ञापन

4 of 4
डेमाे पिक
शनिवार को प्रदेश के कैबिनेट मंत्री और स्थानीय विधायक सत्यदेव पचौरी ने अपने प्रभारी वाले जिले फतेहपुर में दो दिन की चौपाल लगाई थी। बिजली आपूर्ति की स्थिति, गांव में पेयजल की स्थिति, सड़कें ठीक हैं या नहीं, राजस्व संबंधी शिकायतों का निस्तारण, सरकार की आवास योजना का हाल देखा जाएगा, स्वच्छता की दृष्टि से गांव की स्थिति अादि फोकस रहेगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें