यूपी के हरदोई जिले में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडे ने पाकिस्तान को बड़ी नसीहत दी है। इस दौरान कई मुद्दों पर उन्होंने विपक्ष को भी निशाने लिया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सपा बसपा की सरकारों में टोपी लगाने की होड़ थी लेकिन अब मंदिर जाने की होड़ लगी।
विज्ञापन
2 of 5
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडे
- फोटो : अमर उजाला
पाकिस्तान पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि वह बालाकोट में गेस्ट हाउस बनवा ले। साथ ही उन्होंने कहा कि भारत में रहने वाले पाकिस्तान प्रेमी भी इसी गेस्ट हाउस में जाकर रहें। पांडे ने एक के बाद एक कई सियासी तीर चलाए।
विज्ञापन
3 of 5
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडे
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने 56 इंच के सीने पर मची बयानबाजी का जवाब देते हुए कहा कि 56 इंच का सीना कुर्ता सिलवाने और जैकेट बनवाने के लिए नहीं कहा था जवाब देकर बता दिया कि 56 इंची सीना क्या होता है। उन्होंने कहा जनता तय करें कि मजबूत सरकार चाहिए या मजबूर सरकार।
4 of 5
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडे
- फोटो : अमर उजाला
हरदोई से भाजपा प्रत्याशी को लेकर उन्होंने कहा कि जय प्रकाश को भाजपा में लाने में बहुत देर कर दी। इन्हें पार्टी में पहले ही लाना चाहिए था। महेंद्र नाथ पांडे ने किसानों के मुद्दे पर कहा कि किसान सम्मान निधि के रूप में 6 हजार रुपये रामबाण हैं। विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि किसान की भलाई वही कर सकता है जिसके दिल में किसान हों। कहा कि यूरिया के लिए लाइन लगना बंद हुई है।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडे
- फोटो : अमर उजाला
पांडे ने अपने गोत्र का जिक्र करते हुए कहा कि सांडी शांडिल्य ऋषि की जन्मस्थली है और मेरा भी गोत्र शांडिल्य है। इसलिए पूर्वजों की धरती पर बुलाने के लिए आपको धन्यवाद देता हूं। उन्होंने कहा कि चरण सिंह के बाद किसी ने किसानों के हितों का कार्य नहीं किया। भाजपा सरकार ने किसानों को उनका सम्मान दिलाने का काम किया है। जनता से अपील करते हुए कहा कि मतदान तक जय प्रकाश और कमल का फूल मत भूलना।