मुलायम सिंह यादव का "राम और कृष्ण" संबंधी बयान राजनीति के गलियारों में न केवल चर्चा का कारण बना है बल्कि इससे वार-पलटवार का दौर शुरू हो गया है। इटावा में एक चुनावी सभा में बोलते हुए भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि बाबरवाद की हार तय है।
विज्ञापन
2 of 6
डेमो पिक
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रेम शुक्ला ने मुलायम सिंह द्वारा कृष्ण और राम को लेकर दिए गए बयान के सवाल पर उन्होंने कहा कि राम और कृष्ण में अंतर करने वालों का राम और कृष्ण में विश्वास नहीं है। वह तो बाबर में ज्यादा विश्वास करते हैं। उन्होंने कहा कि कल तक मुल्ला मुलायम थे अब कृष्ण भक्त हो गए तो आगे रामभक्त भी हो जाएंगे।
विज्ञापन
3 of 6
डेमो पिक
राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रेम शुक्ला ने भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि वर्षों तक हम रामवादियों पर बर्बरता करने वालों को कब्र में भेजने की आवश्यकता है।
4 of 6
डेमो पिक
उन्होेेंने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार आते ही कसाईखाने बंद हो गए। कैराना से पलायन बंद हो गया। पहले देश व प्रदेश की सरकारें अपराधियों के इशारे पर चलती थीं। अब अपराधी जेल में बंद हैं।
विज्ञापन
5 of 6
डेमो पिक
कल तक बम कांड करते थे, आतंकवाद फैलाते थे। उन सारे आतंकवादियों की जगह कब्र में हो गई है। हाफिज शहीद अपने को जेल में सुरक्षित पाता है। कश्मीर को पाकिस्तान का हिस्सा बताने का दम भरने वाले कब्र में जा रहे हैं। बाबरवाद की हार तय है।
प्रेम शुक्ला ने कहा कि जब से देश की कमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों आई है तब से पूरे विश्व में देश का सम्मान बढ़ा है। अंतरराष्ट्रीय अदालत में ब्रिटेन चुनाव हार गया। पूरी दुनिया में हिंदुस्तान का परचम फहराया है। केंद्र की सरकार ने किसानों, गरीबों का उत्थान किया है। उन्होंने लोगों से भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान करने की अपील की।