फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव को लेकर जुट गई बीजेपी, "ऐसे पदाधिकारी होंगे बाहर"

Fri, 16 Mar 2018 03:13 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
डेमाे पिक
भारतीय जनता पार्टी ने 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। नई तैयारियों के साथ ही कुछ नए बदलाव भी होगें। यूपी के महोबा जिले में भाजपा कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह ने तैयारियों को लेकर कुछ अहम बातें बताईं।


 
विज्ञापन

2 of 5
डेमाे पिक
यूपी के महोबा जिले में भाजपा कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह ने कहा कि महोबा जिले में 65 सेक्टर है। आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी को देखते हुए इन सेक्टरों को पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और जिला पदाधिकारियों को चार-चार सेक्टर दिए जाएंगे।

 
विज्ञापन

3 of 5
डेमाे पिक
यह पदाधिकारी उन सेक्टरों पर जाकर बूथ समितियों को दुरुस्त कराएंगे। जिससे लोकसभा चुनाव में पार्टी को भारी बहुमत से विजय बनाया जा सके।

 

4 of 5
डेमाे पिक
बुंदेलखंड क्षेत्र के क्षेत्रीय मंत्री गुरुवार को शहर के गुलाब पैलेस में आयोजित भाजपा के जिला पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी, सेक्टर संयोजक व सेक्टर प्रभारियों की बैठक में उन्होंने कहा कि प्रत्येक सेक्टरों पर तैनात किए गए पदाधिकारी सेक्टर स्तर पर बैठक कर बूथ समिति का सत्यापन करेंगे। बूथ पर जो पदाधिकारी निष्क्रिय है उसे समिति से बाहर करके नए व्यक्ति को जोड़ा जाएगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
डेमाे पिक
बैठक में जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह सेंगर ने कहा कि कार्यकर्ता और पदाधिकारी 2019 के लोकसभा चुनाव के लिए जुट जाए। चुनाव को लेकर तैयारी शुरू कर दी गई है। जिससे लोकसभा में एक बार फिर पार्टी की केंद्र में भारी बहुमत की सरकार बनाई जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें