फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा ने तैयार किया 2019 लाेकसभा चुनाव जीतने का ब्लू प्रिंट

Wed, 25 Apr 2018 08:46 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 4
डेमाे पिक
भाजपा ने 2019 लाेकसभा चुनाव की तैयारियां अभी से शुरु कर दी हैं। काैन, कब, क्या काम करेगा इसका ब्लू प्रिंट भी तैयार किया जा चुका है। इसी के साथ भाजपा जीत का बिगुल बजाने के लिए 2019 रण में कूदेगी। जीत हासिल करने के लिए भाजपा की स्ट्रेटेजी साफ है।

 
 
विज्ञापन

2 of 4
डेमाे पिक
कानपुर ग्राम स्वराज अभियान के तहत भाजपा हर जिले में 200 कार्यकर्ताओं की टीम बनाएगी। एक कार्यकर्ता को दो गांवों की जिम्मेदारी दी जाएगी। कार्यकर्ता एक दिन में एक गांव में प्रवास करेगा। कार्यकर्ता का काम सरकार की योजनाओं को बताना और जनता से मिली शिकायतों की जानकारी पार्टी को देना होगा।

 
विज्ञापन

3 of 4
डेमाे पिक
यह घोषणा मंगलवार को भाजपा पदाधिकारियों के बीच प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने की। स्वराज अभियान 27 से शुरू हो रहा है। बैठक को पूरी तरह गुप्त रखा गया था। इस मौके पर पार्टी पदाधिकारियों से सुनील बंसल ने कहा कि लोकसभा का चुनाव निकट है। संगठन का कील - कांटा दुरुस्त करने के लिए सभी कार्यकर्ता अभी से जुट जाएं। कहा कि महीने में दो बार जिला समन्वय समिति की बैठक  होना अनिवार्य है।

 
विज्ञापन

4 of 4
डेमाे पिक
उन्होंने कहा कि बैठक में जिला प्रभारी या प्रभारी मंत्री का उपस्थित रहना आवश्यक है। सभी जनप्रतिनिधि पार्टी कार्यालय में बैठने का दिन सुनिश्चित करें। बैठक में उन्होंने पदाधिकारियों को छह अप्रैल से लेकर पांच मई तक के पार्टी के सभी कार्यक्रमों पर विस्तृत समीक्षा चर्चा की। उन्होंने बताया कि स्वराज अभियान पांच मई तक चलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें