फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्नौज की धरती पर कदम रखते ही भाजपा सांसद सुब्रत ने दिखाए अपने तेवर, कई बड़ी बातें भी कह गए

Sun, 02 Jun 2019 11:25 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
1 of 5
सांसद सुब्रत पाठक का माल्यार्पण करते कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
कन्नौज जिले में शनिवार को भाजपा कार्यालय में सांसद सुब्रत पाठक का जोरदार स्वागत हुआ। सुब्रत पाठक ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्ज्वलित किया। इसके बाद पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान सुब्रत पाठक ने पार्टी कार्यकर्ताओं को नसीहत भी दी।
विज्ञापन

2 of 5
सुब्रत पाठक (फाइल फोटो)
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सांसद सुब्रत पाठक ने कहा कि यह जीत कन्नौज की सामान्य जनता की जीत है।  बूथ स्तर के हर उस कार्यकर्ता की जीत है, जिसने अपने बूथ पर भारतीय जनता पार्टी की वर्षों सेवा की है। इसलिए भारतीय जनता पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता सांसद है। जो मंडल का अध्यक्ष है, वो मंडल का प्रतिनिधि, जो बूथ प्रमुख है, वो बूथ का प्रतिनिधि है।
 
विज्ञापन

3 of 5
सांसद सुब्रत पाठक (फाइल फोटो) - फोटो : @subratpathakbjp
पाठक ने कहा कि सांसद निधि को प्रत्येक विधानसभा में बराबर लगाया जाएगा। पहली प्राथमिकता के तहत हर उस गली का निर्माण कराया जाएगा, जो अभी विकास कार्य से अछूती थी। क्षेत्र में जो भी विकास कार्य होंगे, वो मंडल स्तर पर होंगे। इन्हें सभी कार्यकर्ताओं की संस्तुति पर कराया जाएगा। सत्ता देश की सेवा करने के लिए मिली है। आप सभी कार्यकर्ता भी सिर्फ जनता की सेवा का काम करेंगे।
 

4 of 5
सांसद सुब्रत पाठक (फाइल फोटो) - फोटो : @subratpathakbjp
सुब्रत पाठक ने कहा कि यदि आप भी गुंडागर्दी, भ्रष्टाचार करेंगे तो हमारी छवि भी अन्य पार्टी के कार्यकर्ताओं की बन जाएगी। आगे बहुत बड़ी लड़ाई लड़नी है। अभी विधानसभा और सारे पंचायत के चुनाव बाकी हैं।
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सांसद सुब्रत पाठक (फाइल फोटो) - फोटो : @subratpathakbjp
इन पर हम सबको मिलकर अपने प्रतिनिधि जिताने हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष आनंद सिंह और संचालन जिला महामंत्री अवधेश राठौर ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में जिला प्रभारी मुखलाल पाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें