फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BJP MLA कुलदीप सिंह सेंगर पर लगे अाराेपाें के बाद प्रदेश की राजनीति में मची हलचल

Thu, 12 Apr 2018 12:59 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 4
अाराेपी बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह
उन्नाव के बांगरमऊ से BJP विधायक कुलदीप सिंह सेंगर पर गैंगरेप का अाराेप लगने के बाद प्रदेश की राजनीति में भूचाल सा अा गया है। रेप पीड़िता ने 4 जून 2017 काे कुलदीप सिंह सेंगर अाैर उनके भाई अतुल सेंगर पर गैंग रेप की शिकायत की थी पर मामले में काेई कारवाई नहीं की गई। 
 
विज्ञापन

2 of 4
कुलदीप सिंह सेंगर ने कराई सरकार की किरकिरी
11 महीनाें तक न्याय का इंतजार करने के बाद रेप पीड़िता ने लखनऊ में मुख्यमंत्री अावास के सामने अात्मदाह करने का प्रयास किया। जिसके बाद पुलिस हरकत में अाई। रेप पीड़िता के पिता की जेल में माैत के बाद यह मामला दहक उठा। भाजपा पिछली सपा सरकार पर कानून व्यवस्था और महिलाओं पर अत्याचार की तोहमत लगाकर यूपी की सत्ता हासिल की थी । इस मामले में पार्टी की छवि खराब हुई है। 

 
विज्ञापन

3 of 4
कुलदीप सिंह सेंगर
उन्नाव गैंगरेप मामले में विपक्षी दल भी प्रदेश सरकार पर हमलावर हो गए। अब धीरे-धीरे उन्नाव गैंगरेप मामले में आरोपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर पर पुलिस का शिकंजा कसने लगा है। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने बुधवार रात विधायक को सरेंडर करने का आदेश दिया था जिसके बाद गुरुवार को विधायक पर पुलिस ने FIR भी दर्ज कर ली है।

 
विज्ञापन

4 of 4
कुलदीप सिंह
सपा सहित अन्य पार्टियों ने भी इस मामले की निंदा करते हुए याेगी सरकार पर जमकर हमला बाेला। शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि इस मामले में गलती प्रदेश सरकार की है। वहीं अखिलेश ने यूपी सीएम पर अपनी पार्टी के विधायक काे बचाने का भी अाराेप लगाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें